एक्सप्लोरर

अवैध खनन: डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- चुनाव से पहले बंद नहीं होता जांच एजेंसियों का काम

उत्तर प्रदेश में अवैध रेत खनन मामले में सीबीआई की छापेमारी पर उठ रहे सवालों पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अगर राजनीतिक दल यह समझते हैं कि चुनाव से पूर्व जांच एजेंसियों के कार्यालय पर ताले लगा दिए जाएं, तो यह संभव नहीं है.

मथुरा: उत्तर प्रदेश में अवैध रेत खनन मामले में सीबीआई की छापेमारी पर उठ रहे सवालों पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अगर राजनीतिक दल यह समझते हैं कि चुनाव से पूर्व जांच एजेंसियों के कार्यालय पर ताले लगा दिए जाएं, तो यह संभव नहीं है. जांच एजेंसी अपना काम करेगी, और जो दोषी होगा उसे बंद (गिरफ्तार) भी करेगी.

उन्होंने कहा, "अगर राजनीतिक दल यह चाहते हैं कि चुनाव से पहले जांच एजेंसियों के कार्यालयों पर ताला लगा दिया जाए तो ऐसा संभव नहीं है. राजनीतिक दलों को किसी भी जांच एजेंसी के खिलाफ बयान देने से पहले चार बार सोच लेना चाहिए."

एसपी सरकार के शासनकाल में साल 2012 से 2016 के बीच राज्य में कथित खनन घोटाला मामले में सीबीआई ने शनिवार को लखनऊ में आईएएस अधिकारी बी. चंद्रकला के घर पर छापा मारा था. सीबीआई ने बुंदेलखण्ड में अवैध खनन के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर चंद्रकला समेत 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया.

साल 2012-13 में खनन विभाग तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास था. लिहाजा माना जा रहा है कि सीबीआई इस मामले में उनसे भी पूछताछ कर सकती है. उपमुख्यमंत्री रविवार को वृन्दावन के वात्सल्य ग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे.

अयोध्या स्थित रामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के संबंध में उच्चतम न्यायालय जो निर्णय देगा, हमें उसका अनुपालन भर करना है. इस बारे में हम निर्णय नहीं कर सकते.

उन्होंने कहा कि मथुरा-वृन्दावन रोड को जल्द ही चार लेन में बदलने की योजना है. सभी कागजी तैयारी पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही इस मार्ग को 40 करोड़ रूपये की लागत से चार लेन में तब्दील करने का कार्य शुरु दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कटनी: सरकार की तरफ से मिलीं थी फ्री साइकिलें, 1 महीने में ही ले ली गईं वापस!
कटनी: सरकार की तरफ से मिलीं थी फ्री साइकिलें, 1 महीने में ही ले ली गईं वापस!
कोल में 1.40 लाख मुस्लिम, 75 हजार ब्राह्मण वोट, 2027 में किसके साथ जाएगा ये बड़ा वोटबैंक?
कोल में 1.40 लाख मुस्लिम, 75 हजार ब्राह्मण वोट, 2027 में किसके साथ जाएगा ये बड़ा वोटबैंक?
छर्रा सीट में BJP की लगातार 2 जीत, सपा सिर्फ एक बार; 2027 से पहले समझिए सीट का पूरा इतिहास
छर्रा सीट में BJP की लगातार 2 जीत, सपा सिर्फ एक बार; 2027 से पहले समझिए सीट का पूरा इतिहास
मुंबई में भारी बारिश, हवा की रफ्तार 70-80 किमी प्रति घंटा
मुंबई में भारी बारिश, हवा की रफ्तार 70-80 किमी प्रति घंटा

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget