एक्सप्लोरर

कानपुर: नाबालिग रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, केस वापस लेने का बनाया जा रहा था दबाव

कानपुर में एक नाबालिग रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आरोपी का परिवार उसपर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था. उसके प्रताड़ित भी किया जा रहा था.

कानपुर: कानपुर के सचेंडी में एक रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बीते साल दिसंबर महीने में शौच के लिए खेतों में गई युवती के साथ गांव के ही सचिन नाम के युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी सचिन को जेल भेज दिया. इस दौरान आरोपी के परिवार वाले लगातार पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे थे. जिससे परेशान होकर गुरुवार देर रात रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.  पुलिस ने दबाव बनाने वाले आरोपी के दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी के घरवाले पीड़िता को कर रहे थे प्रताड़ित
सचिन के जेल जाते ही उसके परिजनों ने पीड़ित युवती और उसके परिवार पर मुकदमा वापस लेने के लिए हर तरह से दबाव बनाया. जब भी पीड़िता कहीं जाती थी, सचिन के भाई  रास्ते मे उसके साथ गाली-गलौज करते थे. इतना ही नहीं, पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी भी देते थे. आरोपी के परिवार वाले लगातार पीड़िता को प्रताड़ित कर रहे थे. बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर जब पीड़िता अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी सचिन के भाई सोनू और राहुल आकर उसको अपशब्द कहना शुरू कर देते हैं.
केस वापस लेने का बना रहे थे दबाव
इसी से परेशान हो देर रात जब पीड़िता के पिता घर आए, उसने सारी बात पिता को बताई. जिसके बाद पिता ने सूचना पुलिस को देने की बात कही, लेकिन पीड़िता ने मना कर दिया. ये सब होने के बाद सभी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चले गए. देर रात पीड़िता ने अपने कमरे में दुपट्टे से धनी के सहारे लटक कर फांसी लगा ली. जब देर रात को पीड़िता की मां किसी काम के लिए उठी और बेटी के कमरे में गई, तो उसका शव दुपट्टे के सारे लटक रहा था. बेटी का शव लटकता देख पूरे घर में कोहराम मच गया. परिजनों ने आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सचेंडी थाने की फोर्स और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, घटना के बाद से आरोपी के परिवार वाले भी मौके से फरार हो गए. हालांकि, मुखबिर की सूचना पर आरोपी के दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
डीआईजी का बयान
घटना के संबंध में डीआईजी अनंत देव ने बताया कि पीड़ित परिवार को अभियुक्त के परिजन अक्सर परेशान किया करते थे. जिसके चलते पीड़िता परेशान थी. अभियुक्त के दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनको जेल भेजा जा रहा है. पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया है.
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget