एक्सप्लोरर

कानपुर: मौलाना पर लगा नाबालिग से रेप का आरोप, स्कॉलरशिप का फार्म भरवाने ले गया था मदरसे

पीड़िता के परिजनों ने जब पुलिस से शिकायत की तो पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने फ़ौरन पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा और मौलाना को एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया है.

कानपुर: उत्तर प्रदेश में नाबालिग बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं थमने के नाम नहीं ले रही है. अलीगढ़ में बच्ची के साथ हुई हैवानियत के सदमे से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि कानपुर में मदरसे में पढ़ने वाली 15 साल की नाबालिग के साथ रेप की खबर सामने आई है. रेप का आरोप मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना पर है.

नाबालिग पीड़िता किसी तरह से जान बचा कर मदरसे से भागने में कामयाब हो गई. वर्ना उसे भी अपनी जान गंवानी पड़ती. पीड़िता के परिजनों ने जब पुलिस से शिकायत की तो पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने फ़ौरन पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा और मौलाना को एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया है.

नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित आवास विकास हंसपुरम में रहने वाले मौलाना जावेद अलजमियातुल बनात गुलशने फातिमा मदरसे में पढ़ाता है. रविवार दोपहर मौलाना जावेद ने नाबालिग के घर पहुंचा और उसे स्कॉलरशिप का फार्म भराने के नाम पर अपने साथ मदरसा ले गया. मौलाना ने जबरन नाबालिग के साथ रेप किया. जब मौलाना किसी काम से दूसरे रूम गया तो पीड़िता वहां से भागने में कामयाब हो गई.

पीड़िता बदहवास हालत में घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई. जब परिजन मदरसे पर पहुंचे तो वहां पर ताला लगा हुआ था. उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरिक्षण किया और मौलाना को गिरफ्तार कर लिया.

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि मौलाना जावेद बीते तीन वर्षो से मदरसे में पढ़ा रहा था. वहीं बेटी भी बीते कई वर्षो तालीम हासिल करने के लिए मदरसे में जा रही थी. रविवार को मौलाना घर पर आए और कहने लगे कि स्कालरशिप के लिए बैंक का फार्म भरना है. बैंक की डिटेल कंप्लीट करने लिए मदरसे तक चलना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि हमने बेटी को मौलाना के भरोसे पर मदरसे पर भेज दिया जबकि रविवार को मदरसे की छुट्टी रहती है. जब बेटी बदहवास हालत में 2 घंटे बाद घर पर पहुंची तो उसने आप बीती बताई. बेटी ने बताया कि मौलाना ने जबरन मुझे कमरे में बंद कर के गलत काम किया है. परिजनों का आरोप है कि मौलाना इस घटना के बदले रूपए देने की बात कर रहा था.

इस मदरसे में अलीमा अरबी कोर्स की पढाई की पढ़ाई होती थी. इस मदरसे में महिला मौलाना बनाने की पढ़ाई कराई जाती थी. इस मदरसे में 35 लड़कियां पढ़ती थीं जो हास्टल में रह ती थीं. लेकिन ईद की वजह से ये मदरसा बीते कई दिनों से बंद था. वहीँ पुलिस हिरासत में मौलाना जावेद ने बताया कि मैंने इस लड़की से निकाह कर लिया है. लड़की नाबालिग नहीं है बल्कि वो 19 की है. मौलाना ने पीड़िता के परिजनों पर आरोप लगाया कि लड़की के घर वालों का कहना है कि 50 हजार रूपए देदो तो शादी करा देंगे.

सीओ गोविंद नगर आर के चतुर्वेदी के मुताबिक रविवार दोपहर को एक मदरसे में लड़की के साथ रेप की सूचना प्राप्त हुई. सूचना पर धारा 376 ,506 और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है और जिस पर आरोप लगाया गया है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

यूपी: योगी के मंत्री का विवादित बयान, कहा- हर रेप का अलग नेचर होता है

यूपी: इटावा में हादसा, राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत- 6 घायल

अलीगढ़: साध्वी प्राची को अलीगढ़ का दौरा करने से रोका गया, टप्पल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget