एक्सप्लोरर

कानपुर: बापू ने तिलक हॉल का किया था उद्घाटन, झाड़ू लगाकर लोगों को दिया था स्च्छता का संदेश

कांग्रेस पार्टी का 40वां अधिवेशन 1925 को कानपुर में हुआ था.महात्मा गांधी उस वक्त अपनी पत्नी कस्तूरबा गांधी के साथ कानपुर में थे. इस दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए सफाई अभियान भी चलाया था.

कानपुर: कानपुर का तिलक हॉल कांग्रेस पार्टी का केंद्र रहा है,पंडित जवाहर लाल नेहरु ने तिलक हॉल का शिलान्यास किया था. जब तिलक हॉल बनकर तैयार हुआ तो महात्मा गांधी ने इसका उद्घाटन किया था. महात्मा गांधी अपने प्रवास के दौरान झाड़ू लगाकर लोगों को जागरूक करने के सफाई अभियान भी चलाया था. जिसमें बड़ी संख्या में शहरवसी इस अभियान का हिस्सा बने थे. तिलक हॉल लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के याद में बनवाया गया था. लोकमान्य बालगंगाधर तिलक का कानपुर से बहुत गहरा रिश्ता था बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक कानपुर में थे और वो अक्सर कानपुर आते रहते थे. कानपुर क्रांतिकारियों की भूमि रही है यहां की मिट्टी से क्रांतिकारियों का अटूट रिश्ता रहा है. लोकमान्य गंगाधर तिलक की कानपुर में क्रांतिकारियों की बड़ी फ़ौज थी. उनके एक आवाहन पर हजारों क्रन्तिकारी खड़े रहते थे. जब लोकमान्य बालगंगाधर तिलक का 1920 में निधन हो गया तो क्रांतिकारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी. तभी कानपुर में उनके समर्थकों ने एक स्मारक बनवाने का निश्चय किया. इसके लिए पूरे शहर से चंदा इकठ्ठा किया गया. पंडित जवाहर लाल नेहरु ने सन 1931 में तिलक हॉल का शिलान्यास किया. तिलक हॉल के निर्माण में पैसो की कमी की वजह से तीन साल का वक्त लग गया. जब तिलक हॉल बनकर तैयार हुआ महात्मा गांधी ने 24 जुलाई सन 1934 में तिलक हॉल का उद्घाटन किया था. तिलक हॉल कांग्रेस पार्टी का सबसे अहम हिस्सा है आजादी के पहले से लेकर वर्तमान में भी कांग्रेस पार्टी अपनी सभी मीटिंग इसी कार्यालय में करती है. चुनाव से लेकर धरना प्रदर्शन तक की रणीनीति यही पर तैयार की जाती है. कांग्रेस पार्टी का 40वां अधिवेशन 1925 को कानपुर में हुआ था, उस वक्त गांधी जी के अधिवेशन को संबोधन को सुनने के लिए शहर भर की जनता इकठ्ठा हुई थी. महात्मा गांधी उस वक्त अपनी पत्नी कस्तूरबा गांधी के साथ कानपुर में थे. इस दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए सफाई अभियान भी चलाया था.  लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने खुद झाड़ू उठाकर सफाई करने का जिम्मा लिया था. बापू को झाड़ू लगाते देख पूरा शहर झाड़ू लेकर घरों से बाहर निकल आया था. पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रकाश अग्नोहोत्री का कहना है कि कानपुर का तिलक हॉल किसी मंदिर से कम नहीं है. इसकी गरिमा को बनाये रखना हम सभी कर्तव्य है, लेकिन नई पीढ़ी इस दिशा में कम ध्यान दे रही है. लेकिन जब तक कांग्रेस की शान रहे बुजुर्ग नेता हैं इसकी मर्यादा सदैव बनी रहेगी. उन्होंने बताया कि इस तिलक हॉल में महात्मा गांधी,पंडित जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गाँधी और राजीव गांधी समेत कांग्रेस के सभी वरिष्ट नेता आ चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget