एक्सप्लोरर

कानपुर: अब ये घड़ा करेगा RO वाला काम, पानी को फिल्टर कर बनाएगा पीने योग्य

कानपुर के HBTU की केमिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के प्रोफेसर ने एक ऐसे घड़े का निर्माण किया है, जो RO वाला काम करेगा. यानी पानी को फिल्टर कर पीने योग्य बनाएगा.

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के HBTU की केमिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के प्रोफेसर ने ऑर्गेनिक चारकोल की मदद से घड़े का निर्माण किया है. ये घड़ा पानी में मिलीं अशुद्धियों को दूर करेगा और एक आरओ की तरह काम करेगा, यानी जो लोग आरओ नहीं ले सकते हैं, वो इस घड़े का इस्तेमाल कर पानी को फिल्टर कर पी सकते हैं.

अब घड़ा दूर करेगा दूषित पानी की समस्या कानपुर एक औद्योगिक शहर है और यहां पर फैक्ट्रियों से निकलने वाला वेस्टेज पानी को दूषित करता है. पानी में सल्फर, फ्लोराइड क्रोमियम की अशुद्धियां मिल जाती है, जिसकी वजह से लोगों में कई तरह की बीमारी हो जाती हैं. ऐसे में प्रोफेसर एस के गुप्ता ने एक ऐसा घड़ा तैयार किया है, जो पानी की अशुद्धियों को खत्म करने में सक्षम हैं. जिन लोगों के पास आरओ हैं, वो तो पानी फिल्टर करने के बाद इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जिनके पास आरओ की व्यवस्था नहीं हैं, उनको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. उन लोगों के लिए घड़ा कारगर साबित हो सकता है.

ये घड़ा पीने योग्य कर देगा पानी HBTU के केमिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर डॉक्टर एस के गुप्ता काफी लंबे समय से इस पर रिसर्च कर रहे हैं, जिसके बाद अब एक्टिवेट कार्बन यानी चारकोल को मिला एक घड़े को बनाया है, जो पानी में मिली अशुद्धि को काफी हद तक समाप्त कर देता है. यहीं नहीं, TDS को भी कम कर देता है और पानी को पीने योग्य कर देता है.

ऐसे तैयार किया घड़ा डॉक्टर एसके गुप्ता ने बताया कि पेड़ों की पत्ती, छाल और जड़ों से हम लोगों ने एक्टिव कार्बन बनाया, जो अशुद्धि को हटाने का काम करता है. उसके बाद इसको घड़े बनाने वाले लोगों से चारकोल को मिला कर घड़ा बनवाया और उसमें पानी भरने के बाद जब पानी की जांच की गई, तो उसकी अशुद्धियां दूर हो गई थीं. इसको पेटेंट करवा कर इसका निर्माण करवाया जाएगा. डॉक्टर गुप्ता बताते हैं कि वैसे तो घड़ा पानी ठंडा करने के काम आता है, लेकिन इसके बाद अब घड़ा आरओ का काम भी करेगा और जो लोग आरओ नहीं ले सकते हैं, वो लोग इसकी मदद से साफ पानी पी सकेंगे.

यह भी पढ़ें:

Kanpur पीलीभीत की आदमखोर बाघिन को कानपुर के चिड़ियाघर में मिला अपना भाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल: नीलामी में हिमाचल को मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली, पढ़ें डिटेल
वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल: नीलामी में हिमाचल को मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली, पढ़ें डिटेल
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
'2027 में हिमाचल से कांग्रेस की विदाई तय', CM सुक्खू पर बरसे जयराम ठाकुर
'2027 में हिमाचल से कांग्रेस की विदाई तय', CM सुक्खू पर बरसे जयराम ठाकुर

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget