एक्सप्लोरर

दुल्हन करती रही बारात का इंतज़ार, बचपन के प्यार ने शादी के वक्त दिया धोखा

बेटी की जिद पूरी करने के लिए पिता ने अपनी पुश्तैनी जमीन बेच कर शादी की तैयारी की. लड़की और उसका परिवार बारात आने का इन्तजार करता रहा लेकिन पूरी रात बीत जाने के बाद भी बारात नही आई.

कानपुर: बेटी की जिद पूरी करने के लिए पिता ने अपनी पुश्तैनी जमीन बेच कर शादी की तैयारी की. कानपुर देहात के सबसे आलीशान रिसार्ट बुक कराया, शादी के कार्ड बांटे और सैंकड़ो बरातियों के लिए व्यवस्था की. लड़की और उसका परिवार बारात आने का इन्तजार करता रहा लेकिन पूरी रात बीत जाने के बाद भी बारात नही आई. इस बात से आहत दुल्हन और उसका परिवार इतना दुखी है कि आत्महत्या करने की बात कह रहा है. दरअसल लड़का और लड़की एक साथ पढ़ते थे और बचपन से एक दूसरे को जानते थे. लड़की के पिता का आरोप है कि दहेज़ में 5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी. यह मांग शादी से दो दिन पहले ही की गई थी.

अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित रनिया में रहने वाले विनोद खेती किसानी का काम करते हैं. परिवार में पत्नी सुमन, बेटा आदित्य और बेटी शोभा हैं. शोभा की शादी कानपुर देहात में रहने वाले भानु प्रताप के साथ तय हुई थी. शोभा की बारात बीते शुक्रवार को आनी थी, शोभा के पिता ने बरातियों के लिए शाही व्यवस्था की थी. रिश्तेदार और दुल्हन बारात आने का इंतजार करते रहे, पूरी रात इंतजार के बाद भी जब बारात नही आई तो उनके सब्र का बांध टूट गया. पूरा परिवार फूट-फूट कर रोने लगा. रिश्तेदारों ने उन्हें दिलासा देकर शांत कराया.

दलित महिला ने खाया आम तो दबंग ने पीट-पीट कर मार डाला, आराम से हो गया फरार

शोभा और भानु प्रताप कोर्ट मैरिज कर चुके हैं. दोनों एक दूसरे को लगभग 10 साल से जानते थे और एक साथ पढ़ते थे. लड़के के पिता इस संबंध के खिलाफ थे. किसी तरह से भानु पिता को मनाने में कामयाब हुआ और शादी की तारीख भी निकाली गई. भानु प्रताप के पिता ने 51 हजार रुपये बरीक्षा, 5 लाख रुपये नगद और एक बाइक दहेज़ के रूप में डिमांड की थी.

दुल्हन करती रही बारात का इंतज़ार, बचपन के प्यार ने शादी के वक्त दिया धोखा

शोभा ने बताया कि भानुप्रताप मेरे भाई का दोस्त था उसका अक्सर घर में आना जाना था. इसके बाद हम दोनों ने साथ में पढाई लिखाई भी की थी, उसी दौरान हमारी दोस्ती प्यार में बदल गई. हमने चोरी चुपके से कोर्ट मैरिज भी कर ली थी इसके बाद अपने-अपने घरों में रहने लगे थे. मैंने अपने परिवार को यह बात बता दी थी कि मैंने भानु से शादी कर ली है. भानु ने भी यह बात अपने परिवार को बता दी लेकिन भानु के पिता इस सबंध के खिलाफ थे.

देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात, बीजेपी आरक्षण खत्म करने की फिराक में: मायावती

शोभा ने कहा कि किसी तरह से भानु के पिता इस संबंध के लिए राजी हुए तो उन्होंने दहेज़ की इतनी बड़ी डिमांड रख दी, लेकिन मेरे पिता की इतनी हैसियत नही थी कि वह दहेज़ की रकम दे सकें. मेरे पिता ने पुश्तैनी खेत बेच कर उनकी दहेज़ की डिमांड पूरी की. जनपद के सबसे अच्छे रिसार्ट में शादी का पंडाल सजवाया, लेकिन मुझे नहीं पता था कि जिसे सबसे ज्यादा प्यार किया वही मेरी जिन्दगी के साथ खिलवाड़ करेगा.

जब देर रात तक बारात नही आई तो मैंने भानु को फोन किया. उसका फोन बंद था. पूरे परिवार का फोन बंद जा रहा था. हम लोगों ने भानु के घर में एक रिश्तेदार को भेज कर पता कराने का प्रयास किया लेकिन घर में ताला लगा हुआ था. पूरे परिवार की भरे समाज में बेइज्जती हुई है. यदि मेरे साथ न्याय नहीं हुआ तो मेरे सामने आत्महत्या करने के सिवा कोई रास्ता नहीं बचेगा.

शोभा के पिता विनोद ने कहा," मैं तो पूरी तरह से बर्बाद हो गया. मैंने अपनी तरफ से बेटी की शादी के लिए शानदार व्यवस्था की थी. मैंने खेत बेच कर बेटी के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया लेकिन उसे धोखा मिला है. अभी हम लोग बातचीत करने का प्रयास कर रहे हैं यदि वो नहीं माने तो पुलिस से शिकायत करेंगे."

'भारत बचाने' निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई हुए घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: नितिन के घर में क्यों हार गए BJP के नीरज? JDU ने बता दिया
बांकीपुर: नितिन के घर में क्यों हार गए BJP के नीरज? JDU ने बता दिया
अनंत सिंह ने नीतीश कुमार को बताया BJP की हार का सबसे बड़ा कारण? बोले- 'जनता दुखी है क्योंकि...'
बांकीपुर क्यों हारी BJP? अनंत सिंह ने बताया, नीतीश कुमार का भी किया जिक्र
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget