एक्सप्लोरर

यूपी: कानपुर संवासिनी गृह मामले पर प्रशासन की सफाई, कहा- 'लड़कियां पहले से ही गर्भवती थीं'

कानपुर में राजकीय संवासिनी गृह में लड़कियों के गर्भवती होने के मामला तूल पकड़ने के बाद जिला प्रशासन ने सफाई दी है. जिले के डीएम ने बताया कि यहां लाये जाने से पहले ही वे गर्भवती थीं. यही नहीं प्रशासन का कहना है भ्रामक खबरें न चलाई जाएं.

कानपुर (रिपोर्टर प्रभात अवस्थी के इनपुट से). कानपुर राजकीय संवासिनी गृह में अबतक 57 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप है. प्रशासन की चिंताएं उस वक्त और बढ़ गई जब इनमें से 7 लड़किया गर्भवती पाई गईं. इस खबर के सामने आने के बाद सियासी हलकों और सोशल मीडिया पर कई अफवाहों की चर्चा तेज रही. तमाम लोगों ने सरकार और उनकी व्यवस्था पर सवाल उठाये. हालांकि कानपुर जिला प्रशासन ने तुरंत हरकत में आते हुये पूरे मामले की अपने स्तर पर जांच की. प्रशासन ने भ्रामक खबरों पर सफाई दी. शहर के जिलाधिकारी डा. ब्रह्म देव राम तिवारी ने बताया कि इस संरक्षण गृह में कुल 57 बालिकाएं कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं. इनमें 7 गर्भवती थीं.

उन्होंने बताया कि पांच कोविड संक्रमित थीं और दो की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. ये पांचों कोविड पॉजिटिव आगरा, एटा, कन्नौज, फिरोजाबाद व कानपुर के बाल कल्याण समिति के माध्यम से पॉस्को एक्ट के तहत यहां लाई गई थीं. सातों बालिकाएं प्रवेश के समय से ही गर्भवती थीं. पांच बालिकाएं जो कोरोना संक्रमित पाई गई थीं, उनमें दो को जिला अस्पताल, तीन को रामा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिये कोविड प्रोटोकाल के अनुसार भर्ती कराया गया है. जिले के एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि आगरा, कन्नौज से ये लड़कियां जब यहां लाई गई थी, उस वक्त ही यह कन्फर्म हो गया था कि वे गर्भवती हैं.

संक्रमण संवासिनी गृह में कैसे फैला, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है. संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है. जिन लोगों की ट्रेसिंग हो गई है, उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है.

प्रियंका गाधी ने योगी सरकार को घेरा कानपुर की इस घटना पर कांग्रेस नेता प्रिंयका गांधी ने यूपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'कानपुर के सरकारी बाल संरक्षण गृह में 57 बच्चियों को कोरोना की जांच होने के बाद एक हैरानी करने वाला तथ्य सामने आया. 2 बच्चियां गर्भवती निकलीं और एक को एड्स पॉजिटिव निकला. मुजफ्फरपुर (बिहार) के बालिका गृह का पूरा किस्सा देश के सामने है. यूपी में भी देवरिया से ऐसा मामला सामने आ चुका है. ऐसे में पुनः इस तरह की घटना सामने आना दिखाता है कि जांचों के नाम पर सब कुछ दबा दिया जाता है लेकिन सरकारी बाल संरक्षण गृहों में बहुत ही अमानवीय घटनाएं घट रही हैं.'

ये भी पढ़ें.

UP कानपुर में फूटा कोरोना बम, महिला संरक्षण गृह से 49 पॉजिटिव केस सामने आये, प्रशासन में हड़कंप

उत्तर प्रदेश में पूरी तरह सक्रिय हुआ मानसून, कई इलाकों में हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'UP में UCC' वाले अमित शाह के ऐलान पर कपिल सिब्बल बोले- पहले भी कई ख्वाब दिखाए
'UP में UCC' वाले अमित शाह के ऐलान पर कपिल सिब्बल बोले- पहले भी कई ख्वाब दिखाए
दिल्ली-NCR में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ पर लगी रोक
दिल्ली-NCR में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ पर लगी रोक
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget