एक्सप्लोरर

BJP देख रही मुंगेरीलाल के हसीन सपने, कमलनाथ सरकार गिराने में नहीं होगी सफल- ज्योतिरादित्य सिंधिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार पूरे पांच साल पूरे करेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी यहां सरकार गिराने की कोशिश महीनों से कर रही है लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी.

भोपाल: वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि पार्टी पिछले छह महीने से मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार को गिराने की कोशिश कर ही है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि बीजेपी इस प्रयास में सफल नहीं होगी. कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी के एमपी में सरकार गिराने का सपना मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने जैसे है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस की मध्यप्रदेश सरकार सुदृढ़ और मजबूत है और हम पूरे पांच साल सरकार चलाएंगे.

कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन के एक दर्जन से अधिक विधायकों के इस्तीफे और गोवा में 10 कांग्रेस विधायकों के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी पीछे के दरवाजे से सत्ता में आना चाहती है. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जहां तक कर्नाटक की बात है, गोवा की बात है, ये कोई नई बात नहीं है. बीजेपी की सीधी सोच है कि जहां-जहां उन्हें सामने के दरवाजे से प्रवेश न मिले, वहां पीछे के दरवाजे से प्रवेश हो.’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘बीजेपी का एक ही लक्ष्य है, ‘सरकार बनाओ, मौज करो’. बीजेपी को जनता से लेना-देना नहीं है.’’

कांग्रेस नेता सिंधिया ने कहा कि बीजेपी पिछले छह महीने से मध्यप्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश में है . उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक मध्यप्रदेश की बात है यह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने जैसा ही होगा.’’ एमपी में पार्टी के विधायकों को बीजेपी की बात में नहीं आने के लिए पार्टी ने कोई मैसेज विधायकों को दिया है के सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘विधायकों को इंटरनल मैसेज देने की कोई जरूरत नहीं है. हमारे विधायकों को जनता ने चुना है और विधायक अपनी जवाबदेही अच्छी तरह से समझते हैं.’’ सिंधिया ने कहा, ''विधायक चाहे बीजेपी के हों या कांग्रेस के, मैं मानता हूं कि जो विधायक चुना जाता है वह परिपक्व है और अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह से समझता है.''

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में हमें खरीद-फरोख्त को समाप्त करना है और सिद्धांत के आधार पर जनसेवा का काम करना है.’’ सिंधिया ने कहा, ‘‘बीजेपी के लोग जरूर कोशिश करेंगे. मुझे इतना विश्वास है कि कांग्रेस के विधायक और जो पार्टी (बीएसपी, एसपी और निर्दलीय) हमें साथ दे रहे हैं, वे भी हमारे साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और वे लाख कोशिश कर लें, लेकिन कांग्रेस की सरकार सुदृढ़ है, मजबूत है. हम पूरे पांच साल सरकार चलाएंगे.’’

बता दें कि मध्यप्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं, इनमें से 114 कांग्रेस के कब्जे में हैं, जबकि 108 बीजेपी, दो बीएसपी, एक एसपी और चार निर्दलीय विधायक हैं. एक सीट वर्तमान में खाली है. कम संख्या में बहुमत होने के कारण बीजेपी प्रदेश सरकार पर कभी भी गिरने का तंज कसती रहती है. वहीं, कांग्रेस कहती है कि हमारी सरकार पूरे पांच साल चलेगी. कांग्रेस में वंशवाद पर पूछे गये सवाल पर सिंधिया ने कहा कि जब पत्रकार का बेटा पत्रकार, व्यापारी का बेटा व्यापारी, वकील का बेटा वकील, डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बन सकता है, तो नेता का बेटा नेता क्यों नहीं बन सकता है. क्या कांग्रेस भी बीजेपी की तर्ज पर 70 साल की आयु से ऊपर के सांसदों और विधायकों को मंत्री नहीं बनाएगी, इसपर उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘मैं पीएम मोदी नहीं हूं. इस देश की जनता को जवान और बूढ़ों में मत बांटो.’’

कर्नाटक संकट: मुंबई से बेंगलुरू रवाना हुए बागी MLA, विधानसभा स्पीकर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

कर्नाटक संकट: विधानसभा अध्यक्ष से मिले कांग्रेस और जेडीएस के बागी विधायक, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त लापरवाही: मुंबई में नींद से नहीं जागा प्रशासन, खुले नालों और गड्ढों से जान गंवा रहे लोग अयोध्या विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, कहा- मध्यस्थता नहीं तो 25 जुलाई से होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget