एक्सप्लोरर

NDA में वापसी की अफवाहों को मांझी ने किया खारिज, कहा- मेरी छवि खराब करने की कोशिश

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें (उनके एनडीए में शामिल होने के बारे में) कोई सच्चाई नहीं है. मेरी और मेरी पार्टी (हम) की छवि खराब करने के लिए एक साजिश के तहत यह गलत सूचना फैलाई जा रही है.

गया: हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बिहार में महागठबंधन छोड़ने और एनडीए में लौटने की अफवाहों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि इस तरह की अपुष्ट खबरें उनकी और उनकी पार्टी की छवि खराब करने की साजिश है. मांझी ने साफ तौर पर कहा है कि वह राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद और बिहार में महागठबंधन के साथ हैं, जिसमें उनकी (मांझी की) पार्टी ‘हम’ के अलावा आरजेडी, कांग्रेस और आरएलएसपी शामिल है.

गौरतलब है कि मांझी ने कुछ ही दिन पहले कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरना पर बैठने की आलोचना की थी. इसके चलते महागठबंधन से उनके बाहर जाने और एनडीए में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें (उनके एनडीए में शामिल होने के बारे में) कोई सच्चाई नहीं है. मेरी और मेरी पार्टी (हम) की छवि खराब करने के लिए एक साजिश के तहत यह गलत सूचना फैलाई जा रही है. उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन में सीट बंटवारे के मुद्दे को महागठबंधन के सभी घटक दलों के साथ मशविरा के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा.

मांझी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री या किसी राज्य के मुख्यमंत्री को धरना-प्रदर्शन नहीं करना चाहिए. उन्होंने एक बार फिर से दोहराया, ‘‘ममता बनर्जी ने धरना पर बैठ कर गलत किया और इसे किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता.’’

पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख वृषिण पटेल के पार्टी कोष में अनियमितता के बाद इस्तीफा देने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पटेल ने पार्टी कोष से 10 लाख रुपये का हेर-फेर किया था.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबे होने की आशंका
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget