एक्सप्लोरर

तेज प्रताप के तलाक की अर्जी पर जेडीयू बोली- लालू परिवार को व्यक्तिगत हमलों का जवाब मिल रहा है

जेडीयू नेता ने कहा कि लड़की के परिवार पर वज्रपात हुआ है. परिवार में राजनीतिक लड़ाई है. तेजस्वी यादव ने बिहार के कितने नेताओं पर कितने व्यक्तिगत हमले किए, उसका आज जवाब मिल रहा है.

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की तलाक की अर्जी पर जेडीयू ने इसे परिवार की राजनीतिक लड़ाई बताया है. सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, ''लड़की के परिवार पर वज्रपात हुआ है. परिवार में राजनीतिक लड़ाई है. तेजस्वी यादव ने बिहार के कितने नेताओं पर कितने व्यक्तिगत हमले किए उसका आज जवाब मिल रहा है.''

कल पटना की अदालत में तेज प्रताप यादव ने अर्जी दाखिल कर अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की गुहार लगाई थी. तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी लगभग पांच महीने पहले हुई थी. तलाक की अर्जी पर लालू परिवार और ऐश्वर्या का परिवार फिलहाल चुप है.

स्थानीय दीवानी अदालत में तेजप्रताप की तरफ से अर्जी दाखिल करने वाले वकील यशवंत कुमार शर्मा ने बताया कि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13-ए के तहत तलाक मांगा गया है. इस धारा के तहत पति या पत्नी में से कोई भी एकतरफा तरीके से तलाक मांग सकता है.

ऐश्वर्या राय से तलाक पर तेज प्रताप ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं घुट-घुट कर नहीं जी सकता

शर्मा ने कहा, ‘‘मैं ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता. मुझे मेरे मुवक्किल ने बताया कि उनके और उनकी पत्नी के बीच सामंजस्य नहीं है और इसलिए वे तलाक चाहते हैं.’’ आरजेडी के मौजूदा विधायक तेजप्रताप ने गत 12 मई को ऐश्वर्या से शादी की थी. इस शादी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान सहित हर पार्टी के नेता और कई गणमान्य लोग शरीक हुए थे. चारा घोटाले के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद रांची की जेल में सजा काट रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पैरोल पर रिहा होकर शादी में शिरकत की थी.

मैनेजमेंट की डिग्रीधारी ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं और अभी आरजेडी के विधायक हैं. ऐश्वर्या के दादा दारोगा राय 1960 के दशक में राज्य के मुख्यमंत्री थे. ऐसी अटकलें रही हैं कि तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच नहीं बनती. तेजप्रताप यह संकेत भी देते रहे हैं कि अपने छोटे भाई और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से उनके संबंध बहुत अच्छे नहीं हैं. गौरतलब है कि लालू प्रसाद के राजनीतिक तौर पर सक्रिय नहीं होने के कारण तेजस्वी ही राजद की अगुवाई कर रहे हैं.

पहले भी तलाक की अर्जी दे चुके थे तेज प्रताप यादव लेकिन नहीं हुई थी स्वीकार: सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget