एक्सप्लोरर

हत्या के आरोपी पूर्व सपा सांसद जवाहर जायसवाल को यूपी एसटीएफ ने एमपी से किया गिरफ्तार

बैंककर्मी की हत्या के केस में आरोपी और किसानों के करोड़ों रूपये के बकायेदार सपा के पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल को यूपी एसटीएफ़ ने अरेस्ट कर लिया है. उन्हें एमपी पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में एमोई के दमोह से गिरफ्तार किया गया है.

वाराणसी: बैंककर्मी की हत्या के केस में आरोपी और किसानों के करोड़ों रूपये के बकायेदार सपा के पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल को यूपी एसटीएफ़ ने अरेस्ट कर लिया है. उन्हें एमपी पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में एमोई के दमोह से गिरफ्तार किया गया है. उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि दमोह के एसपी विवेक अग्रवाल ने करते हुए बताया कि उन्हें उनके रिश्तेदार के घर से अरेस्ट किया गया है.

जवाहर जायसवाल के खिलाफ बीती चार दिसम्बर को वाराणसी के सीजेएम कोर्ट से नॉन-बेलेबल वारंट जारी हुआ था. इस मामले में जवाहर जायसवाल का बेटा गौरव जायसवाल भी वांछित है. इन दोनों पर वाराणसी पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है. सीजेएम कोर्ट से एनबीडब्लू जारी होते ही दोनों बाप-बेटे फरार चल रहे थे. जवाहर जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही गौरव जायसवाल की भी गिरफ्तारी हो सकती है.

बता दें जवाहर जायसवाल की गिरफ्तारी के वाराणसी जोन की पुलिस जी जान से जुटी थी लेकिन कोई नतीजा न निकलते देख सीएम योगी ने इस मामले को यूपी एसटीएफ़ को सौंप दिया था. जिसके बाद यूपी एसटीएफ़ ने एमपी पुलिस के सहयोग से इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया है. जवाहर जायसवाल 23 अप्रैल 2012 को अर्दली बाजार निवासी बैंक कर्मी महेश जायसवाल की हत्या के मामले में भी वांछित थे. महेश को उसके भाई गुड्डू के धोखे में गोली मार दी गई थी.

पहले पुलिस ने इस हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था लेकिन बाद में महेश के भाई गुड्डू की याचिका पर हाईकोर्ट के ने पुलिस को इसकी विवेचना फिर से करने का आदेश दिया. जिसके बाद इस हत्याकांड में जवाहर जायसवाल और उनके बेटे गौरव का नाम सामने आया. गुड्डू ने इस हत्याकांड का सूत्रधार गौरव जायसवाल को बताया था.

इसके आलवा जवाहर जायसवाल की तलाश महाराजगंज पुलिस को भी थी. जवाहर जायसवाल पर महाराजगंज जिले में किसानों का 23 करोड़ रुपए न अदा करने का मामला भी दर्ज है. इस मामले में भी महाराजगंज के डीएम ने वसूली वारंट जारी किया हुआ था. जवाहर जायसवाल की महाराजगंज में जेएचवी गडौरा चीनी मिल है. लिकर किंग के नाम से मशहूर पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल की वाराणसी, लखनऊ सहित पूर्वांचल में काफी संपत्ति है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget