एक्सप्लोरर

जम्मू: कोरोना का असर, भारत-पाक सीमा पर सालाना लगने वाला बाबा चमलियाल का मेला रद्द

बाबा चमलियाल को भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लोग मानते हैं. बाबा के मजार से पाकिस्तान में मिट्टी भेजा जाता है जिसे चर्मरोग का रामबाण माना जाता है.

जम्मू: भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तो में तल्खी के बाद अब वैश्विक महामारी कोरोना ने जम्मू में बाबा चमलियाल के भक्तों की आस्था पर चोट की है. कोरोना वायरस के चलते इस साल भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर लगने वाले इस वार्षिक मेले को रद्द कर दिया गया.

जम्मू के साम्बा ज़िले के रामगढ सेक्टर में जून महीने की आखिरी गुरूवार को लगने वाले वार्षिक बाबा चमलियाल के मेले को इस साल कोरोना वायरस के चलते रद्द कर दिया गया. मेला रद्द होने के कारण पिछले दो सालों से भारत और पाकिस्तान के रिश्तो की तल्खी के चलते इस साल भी न तो पाकिस्तानी रेंजर्स की चद्दर यहां चढ़ाई गयी और न ही इस मज़ार से हर साल पाकिस्तान भेजा जाने वाला शक्कर और शरबत भेजा गया. वहीं, बाबा के मज़ार पर इस मज़ार के पुजारियों और यहां के सेवादारों ने चद्दर चढ़ाई और गिने चुने भक्त ही यहां पहुंचे.

गौरतलब है कि बाबा चमलियाल के इस मेले को भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हर साल इसलिए आयोजित किया जाता है क्योंकि बाबा को भारत और पाकिस्तान दोनों देशो के लोग मानते हैं. हर साल इस मेले में जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात पाकिस्तानी रेंजर्स चद्दर चढ़ाते है तो वहीं बाबा की मज़ार से पाकिस्तानी श्रद्धालुओं के लिए शक्कर (मिट्टी) और (शर्बत) भेजा जाता है, जिसे चर्मरोग का रामबाण इलाज माना जाता है.

जम्मू: कोरोना का असर, भारत-पाक सीमा पर सालाना लगने वाला बाबा चमलियाल का मेला रद्द

इस मेले में साल 2018 से पहले तक हर साल पाकिस्तानी रेंजर्स आते थे और अपनी चद्दर चढ़ाते थे, लेकिन 12 जून 2018 को इसी मज़ार के साथ सीमा पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गयी एक बीएसएफ की टीम पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने फायरिंग की थी, जिसमे एक अधिकारी समेत बीएसऍफ़ के चार जवान शहीद हुए थे. इस घटना के बाद से न तो साल 2018 और न ही साल 2019 में पाकिस्तानियो को इस मेले में शामिल होने की इजाज़त दी गयी.

वहीं, मेला रद्द होने के चलते यहां पहुंचे श्रद्धालुओं काफी नाखुश हैं. इनके मुताबिक जून के आखिरी गुरूवार को यहां हर साल लाखो भक्त पहुंचते थे और बाबा का आशीर्वाद लेते थे. साथ ही चर्म रोग से पीड़ित लोग भी यहां आकर शक्कर और शरबत का लेप लगा कर ठीक होते थे, लेकिन इस साल कोरोना की मार उन भक्तों की आस्था पर पड़ी है.

तल्खी का असर पाकिस्तान में मौजूद भक्तो को भी उठाना पड़ा है. मान्यता है कि बाबा चमलियाल जिनका असली नाम बाबा दिलीप सिंह था कि मान्यता भारत और पाकिस्तान दोनों देशो में थी जिससे कई लोग उनसे ईर्ष्या करने लगे. एक दिन बाबा के दुश्मनों ने उन्हें इस मज़ार से 500 मीटर दूर पाकिस्तान के सैदावाली गांव में बुलाया और उनका सिर कलम कर दिया. ऐसा माना जाता है कि बाबा का सिर तो सैदावाली में ही गिर गया लेकिन उनका धड़ उनकी शक्तियों के चलते भारत में आ गिरा जहां उनकी मज़ार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्टर्स से राहुल गांधी ने किया यह वादा, आंदोलनकारी छात्र ने क्या बताया
रांची प्रोटेस्टर्स से राहुल गांधी ने किया यह वादा, आंदोलनकारी छात्र ने क्या बताया
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
अब निशिकांत दुबे करेंगे भूख हड़ताल! JPSC विवाद के बीच सोरेन सरकार को चेतावनी
अब निशिकांत दुबे करेंगे भूख हड़ताल! JPSC विवाद के बीच सोरेन सरकार को चेतावनी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget