एक्सप्लोरर

IPS सुरेन्द्र दास सुसाइड केस की जांच करेंगे उनके क्लास मेट संजीव सुमन, दास की महिला मित्र से भी होगी पूछताछ

आईपीएस सुरेन्द्र दास कानपुर में एसपी ईस्ट के पद पर तैनात थे. सुरेन्द्र दास ने बीते 5 सितम्बर की सुबह सल्फास खा कर सुसाइड करने का प्रयास किया था. 5 दिनों तक उनका इलाज चलता रहा और 9 सितम्बर को उनका देहांत हो गया था.

कानपुर: आईपीएस सुरेन्द्र दास के सुसाइड केस की जांच तेज हो गयी है.अब यह जांच सुरेन्द्र दास के क्लास मेट रहे एसपी वेस्ट संजीव सुमन के पास है. संजीव सुमन ने सुसाइड की वजह पता करने के लिए अब तीन टीमों का गठन किया गया है जो सहारनपुर, अंबेडकर नगर और महिला मित्र से बात कर उनके बयान दर्ज करेगी. पुलिस इस बात का पता लगाने का कोशिश कर रही है कि शायद किसी दोस्त से सुसाइड करने की वजह का जिक्र किया हो. इसके साथ ही सुरेन्द्र दास का सील किया गया सरकारी आवास दोबारा से खोलकर उसकी जांच की जाएगी. आईपीएस सुरेन्द्र दास कानपुर में एसपी ईस्ट के पद पर तैनात थे. सुरेन्द्र दास ने बीते 5 सितम्बर की सुबह सल्फास खा कर सुसाइड करने का प्रयास किया था. आईपीएस की पत्नी डॉ रवीना सिंह ने उन्हें रीजेंसी हास्पिटल में एडमिट कराया था. उनके उपचार के मुंबई से डॉक्टरों का पैनल भी आया था. 5 दिनों तक उनका इलाज चलता रहा और 9 सितम्बर को उनका देहांत हो गया था. पुलिस और फारेंसिक टीम ने आईपीएस सुरेन्द्र दास के सरकारी आवास पर की जांच की थी तो वहां पर पुलिस को सुसाइड नोट, सल्फास के पैकेट बरामद हुए थे. इसके साथ ही उनके दोनों टूटे हुए मोबाइल को भी पुलिस ने बरामद किया था. दरअसल सुरेन्द्र दास के भाई नरेन्द्र और मां इंदु ने कानपुर एसएसपी को एक प्रार्थना पत्र दिया था. जिसमें पुलिस सुसाइड की जाच करने की अपील की गयी थी. इसके बाद ही बीते सोमवार को सुरेन्द्र दास के ससुर रावेन्द्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेस कर सुरेन्द्र दास के परिवार पर गंभीर आरोप लगाये थे. दोनों परिवारों के द्वारा लगाये गए आरोपों के बाद पुलिस और भी सक्रिय हो गयी.

पुलिस ने सुरेन्द्र दास के परिवार और उनकी पत्नी के परिवार से भी बातचीत कर बयान दर्ज किये हैं. इसके साथ ही दास अंबेडकर नगर और सहारनपुर में तैनात रह चुके हैं. पुलिस की एक टीम वहां भी जाएगी और उनके साथ काम करने वाले सहकर्मियों से भी बात करेगी.

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में एक महिला मित्र का जिक्र था. पुलिस की एक टीम को उस महिला से मित्र के पास भी भेजा जायेगा. ताकि यह जानकारी जुटाई जा सके की उन्होंने किसी से सुसाइड करने की वजह का जिक्र किया है या नहीं. ऐसी कौन सी बात थी जिसकी वजह से उन्हें ये कदम उठाना पड़ा. सुरेन्द्र दास के मोबाइल नंबरो की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा यूपी अब बना सामर्थ्य की नई पहचान'
CM योगी बोले- 'कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा यूपी अब बना सामर्थ्य की नई पहचान'
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर हमला, बोलीं- ‘झांसाराम जी, झोला उठाकर...’
रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर हमला, बोलीं- ‘झांसाराम जी, झोला उठाकर...’
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget