एक्सप्लोरर

बाहुबली अतीक पर योगी सरकार का शिकंजा, पांच रिहाइशी कालोनियां ज़मींदोज़

यूपी की योगी सरकार ने भूमाफियाओं के खिलाफ अपने अभियान में और तेजी लाते हुए माफिया डॉन के तौर पर बदनाम इलाहाबाद के पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद पर अपना शिकंजा कसा.

इलाहाबाद: यूपी की योगी सरकार ने भूमाफियाओं के खिलाफ अपने अभियान में और तेजी लाते हुए माफिया डॉन के तौर पर बदनाम इलाहाबाद के पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद पर अपना शिकंजा कसा. अफसरों ने इसके तहत अतीक अहमद द्वारा अवैध तरीके से बसाई जा रही कई अवैध रिहाइशी कालोनियों पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया. इस कार्रवाई में कई विभागों की टीमों के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान तैनात किये गए थे. अतीक अहमद के खिलाफ की गई कार्रवाई में उनके द्वारा बसाई गई पांच कालोनियों को गिराया गया. अभियान में तीन दर्जन से ज़्यादा बुलडोजर लगाए गए थे. बाहुबली अतीक पर योगी सरकार का शिकंजा, पांच रिहाइशी कालोनियां ज़मींदोज़ हालांकि इन कालोनियों में अभी ज़्यादा मकान नहीं बने थे और तमाम लोगों ने सिर्फ बाउंड्री कराकर ही जगह छोड़ दी थी. अफसरों के मुताबिक़ इनमें से ज़्यादातर अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति थी. सौ बीघे से ज़्यादा एरिया में बसाई जा रही इन कालोनियों में कुछ ज़मीनें ग्राम सभा की थी और कुछ स्टेट लैंड थी. आरोप है कि अतीक ने अपने करीबियों के नाम पर किसानों की उपजाऊ ज़मीन दबाव डालकर लिखवा ली थी. साल 2008 में तत्कालीन मायावती सरकार ने इन कालोनियों में किसी तरह के निर्माण पर रोक लगा दी थी. बाहुबली अतीक की जिन कालोनियों पर बुलडोजर चला है उनमें अलीना सिटी और अहमद सिटी प्रमुख हैं. बाहुबली अतीक पर योगी सरकार का शिकंजा, पांच रिहाइशी कालोनियां ज़मींदोज़ अतीक अहमद पिछले साल फरवरी महीने से जेल में है और देवरिया जेल में बंद है. दस दिन पहले यूपी एसटीएफ की एक टीम ने इलाहाबाद आकर अतीक की बेनामी सम्पत्तियों का मुआयना किया था. जो कार्रवाई आज हो रही है, वह सभी यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के चुनाव सिटी वेस्ट इलाके में आती है. अभियान के दौरान पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. हलांकि अभियान के दौरान कुछ लोगों ने एतराज जताया, लेकिन अफसरों ने सभी को हटा दिया और विकास प्राधिकरण के बुलडोजर लगातार अपना काम करते रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget