एक्सप्लोरर

इंस्पेक्टर के बेटे ने शादी में की फायरिंग, वायरल हुआ वीडियो

कानपुर में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक शादी समारोह में लाइसेंसी बंदूक से लगातार 16 राउंड फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है. बंदूक के बाद उसने लाइसेंसी रिवाल्वर से लगातार छह राउंड फायरिंग कर डाली. वीडियो में दिख रहा है कि लोग पंडाल में टहल रहे हैं लेकिन वह फायरिंग कर रहा है.

कानपुर: कानपुर में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक शादी समारोह में लाइसेंसी बंदूक से लगातार 16 राउंड फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है. इतने पर भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने लाइसेंसी रिवाल्वर से भी छह राउंड फायरिंग कर डाली. वीडियो में दिख रहा है कि उसके चारों तरफ छोटे-छोटे बच्चे घूम रहे हैं और लोग पंडाल में टहल रहे हैं.

यह हर्ष फायरिंग किसी भी जिन्दगी को मिनटों में मौत में बदल सकती है. हैरानी वाली बात तो ये है कि ये एक पुलिस इंस्पेक्टर का बेटा है. उसने यह हर्ष फायरिंग का वीडियो फेसबुक पर खुद पोस्ट कर दिया. इसके बाद यह वीडियो इस तरह से वायरल हुआ कि पुलिस को इस घटना के जांच के आदेश देने पड़े.

इंस्पेक्टर के बेटे ने शादी में की फायरिंग, वायरल हुआ वीडियो

लगातार एक के बाद एक 16 राउंड हवाई फायरिंग 

बर्रा थाना क्षेत्र स्थित बर्रा दो हेमंत बिहार में रहने वाले भानु प्रताप सिंह लखनऊ में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं. इनकी बेटी की शादी बीते 27 अप्रैल 2018 को बर्रा स्थित एक गेस्ट हाउस से थी. शादी समारोह के दिन इंस्पेक्टर के बेटे पुष्पराज ने बंदूक से एक नही दो नहीं बल्कि लगातार एक के बाद एक 16 राउंड हवाई फायरिंग कर दी. इसके बाद उसने रिवॉल्वर से भी फायरिंग की. इंस्पेक्टर के बेटे ने शादी में की फायरिंग, वायरल हुआ वीडियो इंस्पेक्टर के बेटे ने फेसबुक से डिलीट किया पोस्ट 

यह वायरल वीडियो जब मीडिया के हाथ लगा तो पुलिस भी हरकत में आ गई. खुद पर दबाव बढ़ता देख बर्रा पुलिस इस वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है. आरोपी ने फेसबुक से यह पोस्ट डिलीट कर दिया है. बताया जाता है कि ये लड़का काफी दबंग है और पिता के पुलिस में होने की वजह से वह लोगों को डराता और धमकता है. क्षेत्र में उसकी दबंगई का आलम यह है कि उसके खिलाफ आवाज उठाने की कोई भी हिम्मत नहीं जुटा पाता है.

इंस्पेक्टर के बेटे ने शादी में की फायरिंग, वायरल हुआ वीडियो

कार्यवाहक बर्रा थानाध्यक्ष मान सिंह के मुताबिक एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे हर्ष फायरिंग किसी युवक द्वारा की जा रही है. इस वायरल वीडियो की जांच की जा रही है जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर पर NDA में दो फाड़! परिवार से मिले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, क्या है सियासी संदेश?
भरत तिवारी एनकाउंटर पर NDA में दो फाड़! परिवार से मिले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, क्या है सियासी संदेश?
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget