एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: तापमान बढ़ने का कोरोना वायरस पर कोई असर नहीं, गर्म इलाके में भी सामने आ रहे नए केस

कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत में यह कयास लगाए गए थे कि गर्मी बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण का असर कम हो जाएगा. मध्यप्रदेश के सबसे गर्म इलाकों में लगातार कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं.

इंदौरः मध्यप्रदेश में कोविड-19 के प्रसार और ऊंचे तापमान के प्रभावों को लेकर विशेषज्ञ हालांकि किसी सटीक निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सके हैं. लेकिन सूबे में पारा चढ़ने के बाद भी इस महामारी के नये मरीजों का मिलना जारी है. खरगोन, राज्य के सबसे गर्म इलाकों में पारंपरिक रूप से शुमार है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि खरगोन में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक रहा.

बहरहाल, तापमान में उछाल के बावजूद खरगोन में कोविड-19 का प्रकोप बरकरार है. खरगोन के जिलाधिकारी गोपालचंद्र डाड का कहना है "पहले हम भी इन कयासों पर विचार कर रहे थे कि गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में कोविड-19 का प्रकोप कम हो सकता है. लेकिन फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा." उन्होंने बताया, "खरगोन में कोविड-19 के नये मरीज लगातार मिल रहे हैं. तापमान बढ़ने से जिले में इस महामारी के प्रसार और तीव्रता में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं देखा गया है."

खरगोन की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) रजनी डावर के मुताबिक जिले में पिछले 24 घंटो में कोविड-19 के तीन नये मामले सामने आने के बाद इसके मरीजों की तादाद 140 पर पहुंच गयी है. इनमें से 11 लोगों की मृत्यु हो चुकी है.

इस बीच, खरगोन से करीब 125 किलोमीटर दूर इंदौर में भी तापमान में बढ़ोतरी के बीच कोविड-19 के नये मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. इंदौर, देश में इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल है. अधिकारियों ने बताया कि इंदौर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 55 नये मामलों की पुष्टि के साथ ही कोविड-19 के मरीजों की तादाद बढ़कर 3,486 हो गयी है. इनमें से 132 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है.

इंदौर में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया. इस बीच, इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग को कुछ ऐसे संकेत मिले हैं जो ऊंचे तापमान और कोविड-19 की तीव्रता के आपसी संबंध की ओर इशारा करते हैं.

विभाग के प्रमुख सलिल साकल्ले ने बताया, "हम देख रहे हैं कि इंदौर में जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बिना लक्षणों वाले और हल्के लक्षणों वाले मरीजों की तादाद में इजाफा हो रहा है." साकल्ले ने हालांकि अपनी बात में जोड़ा कि फिलहाल इन संकेतों से किसी सटीक निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका है और इसके लिये विस्तृत अनुसंधान की जरूरत है.

यह भी पढ़ेंः जम्मू: अनलॉक 1.0 में वैष्णो देवी मंदिर के खुलने की उम्मीद, गाइडलाइंस का इंतजार कर रहा श्राइन बोर्ड  नेपाल सरकार ने नए नक्शे पर पेश किया संविधान संशोधन विधेयक 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को दिया समर्थन, बोले- 'उन्होंने मुझे...'
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को दिया समर्थन, बोले- 'उन्होंने मुझे...'
दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों से कारोबार पर संकट! CTI ने PM मोदी को पत्र लिखकर उठाई ये मांग
दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों से कारोबार पर संकट! CTI ने PM मोदी को पत्र लिखकर उठाई ये मांग
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
CJP Jantar Mantar Protest Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Embed widget