एक्सप्लोरर

जम्मू: अनलॉक 1.0 में वैष्णो देवी मंदिर के खुलने की उम्मीद, गाइडलाइंस का इंतजार कर रहा श्राइन बोर्ड

लॉकडाउन 5.0 में केंद्र सरकार ने आठ जून से धार्मिक स्थल खोलने की घोषणा कर दी है. इसी बीच वैष्णो देवी के भक्तों को मंदिर के खुलने की उम्मीद है. मंदिर 18 मार्च से श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए बंद है.

जम्मू: देश में कोरोना वायरस को हराने के लिए जारी लॉकडाउन को अब अनलॉक करने की तैयारी की जा रही है. केंद्र सरकार अनलॉक 1.0 की शुरुआत 8 जून से करने जा रही है, जिसमें होटल्स और माल्स के साथ ही धार्मिक स्थलों को खोला जाएगा.

कोरोना वायरस के चलते जम्मू में प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी जी की यात्रा और उत्तर भारत के सब से बड़े राम मंदिरो में शुमार श्री रघुनाथ जी के मंदिर को 18 मार्च से श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन, अब केंद्र सरकार के इन नए दिशा निर्देशों के बाद आठ जून से इनके खुलने के कयास लगाए जा रहे है.

श्राइन बोर्ड कर रहा गाइडलाइन का इंतजार

वहीं अगर श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा का संचालन करने वाले श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि यात्रा को शुरू करने का अंतिम फैसला बोर्ड ही लेगा. बोर्ड ने दावा किया है कि फिलहाल वो उन दिशानिर्देशों का इंतजार कर रहा है जो धर्मस्थलो की यात्रा को शुरू करने से पहले स्वास्थ्य विभाग ने जारी करनी है. इसके साथ ही बोर्ड प्रदेश सरकार द्वारा जारी होने वाली गाइडलाइन्स का भी इंतजार कर रहा है, ताकि यात्रा को शुरू करने को लेकर रूपरेखा तैयार की जाए.

'प्रदेश सरकार के दिशानिर्देश के बाद लेंगे फैसला'

वहीं जम्मू में श्री रघुनाथ मंदिर और कश्मीर के शंकरायाचार्य मंदिर समेत कई बड़े मंदिरों का संचालन करने वाले धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्ट्री कुंवर विक्रमदित्य सिंह का कहना है कि वो भी स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार के दिशानिर्देश जारी होने के बाद ही मंदिरों को खोलने पर अंतिम फैसला लेंगे.

'श्रद्धालुओं की सुरक्षा ज्यादा जरूरी'

उनके मुताबिक इस महामारी के चलते बंद पड़े मंदिरों को खोलना उनकी प्राथिमिकता है, लेकिन उससे अधिक जरूरी श्रद्धालुओं की सुरक्षा है. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और सरकार की तरफ से जो भी दिशानिर्देश जारी होंगे उनका पालन किया जाएगा ताकि मंदिरों में आने वाले श्रद्धालओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके.

ये भी पढ़ें

जम्मू संभाग में कोरोना से संक्रमित 55 नए मरीज आए सामने, एक IAS भी पॉजिटिव Unlock 1: कल से देशभर में शुरु हो रही हैं 200 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा-नारेबाजी, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा-नारेबाजी, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
बांग्लादेश में असुरक्षा के बीच दुर्गोत्सव? शेख हसीना ने जाहिर की चिंता
बांग्लादेश में असुरक्षा के बीच दुर्गोत्सव? शेख हसीना ने जाहिर की चिंता
Live: CP में अभिजीत दीपके का प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- कंट्रोल करने के लिए उठाएंगे कदम
Live: CP में अभिजीत दीपके का प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- कंट्रोल करने के लिए उठाएंगे कदम
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget