झारखंड में कोविड-19 के 60 नये मामले आए, संक्रमितों की संख्या 2500 के पार
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों के 60 नये मामले सामने आये है. जिसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2585 हो गई है.

रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 60 नये मामले सामने आये है. जिसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2585 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार रात जारी बुलेटिन के अनुसार झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 60 नये मामले सामने आने की बात की है. राज्य में अभी तक 2585 लोग संक्रमित हुए हैं.
अब तक राज्य में 2585 संक्रमितों में से 2010 वो लोग हैं जो अन्य राज्यों से लौटे हैं. राज्य के 2585 संक्रमितों में से 1988 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं. इसके अलावा 582 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है. जबकि 15 अन्य की मौत हो चुकी है.
देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6 लाख पार हुई
वहीं आपको बता दें, देश में कोरोना संक्रमितों के मामले तेज़ी से दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे है. दुनिया भर में सबसे प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर बना हुआ है. भारत में संक्रमित लोगों की कुल संख्या सवा छह लाख के पार पहुंच चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 6 लाख 25 हजार 544 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 18213 की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लाख 79 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 20 हजार 903 नए मामले सामने आए और 379 मौतें हुई.
देश में 2 जुलाई तक कुल 92 लाख 97 हजार 749 कोरोना के टेस्ट किए जा चुके हैं. इसमें से 2 लाख 41 हजार 576 टेस्ट कल हुए.
यह भी पढ़ें.
Source: IOCL
























