एक्सप्लोरर

BJP की जीत पर बोले उमर अब्दुल्ला, यदि मोदी यूपी जीत का कारण हैं तो बिहार और दिल्ली की जिम्मेदारी किसकी?

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज कहा कि यदि बीजेपी यूपी जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को श्रेय देती है तो उसे दिल्ली और बिहार की पराजय की जिम्मेदारी भी तय कर देनी चाहिए. उन्होंने विपक्ष से 2019 के कड़े चुनावों के लिए तैयारी शुरू करने को कहा.

''विपक्ष को 2019 को भूल जाना चाहिए और करनी चाहिए 2024 की तैयारी''

उन्होंने उत्तर प्रदेश चुनाव नतीजों के चलते की गयी अपनी उस टिप्पणी पर सफाई में यह बात कही कि मोदी का सामना करने के लिए कोई नेता नहीं है तथा विपक्ष को 2019 को भूल जाना चाहिए और 2024 की तैयारी करनी चाहिए. उमर ने कहा कि वह केवल सबक सीखने और उस कड़ी परीक्षा की तैयारी करने पर बल दे रहे थे जो अगले आम चुनाव में होने जा रही है.

उमर ने कहा, ‘‘मैंने कहा (ट्विटर पर) था कि यदि समान स्थिति बरकरार रहती है, मेरा मतलब पराजय से है, जो इन चुनावों (यूपी में) में हमने झेली, यदि हम उससे नहीं सीखते हैं तो निस्संदेह हमें 2019 के बजाय 2024 के चुनावों के बारे में सोचना चाहिए.’’ नेशनल कांफ्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि यदि समान स्थिति कायम रहती है तो यह स्वाभाविक है.

2019 में होगा एक कड़ा चुनाव

अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘जिस तरह से बीजेपी ने यूपी चुनाव में सफाया किया और दूसरे स्थान पर आने के बावजूद जिस तरह से दो राज्यों में उन्होंने जोड़ तोड़ की मदद से सरकारें बनायी, इन चीजों के मद्देनजर हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि 2019 एक कड़ा चुनाव होगा.’’ उन्होंने कहा कि हमें आज से ही उस कड़ी परीक्षा के लिए जुट जाना चाहिए और इसीलिए मैंने ट्विटर पर वह सब कहा.

कुछ कांग्रेसी नेताओं द्वारा उनके ट्वीट की आलोचना किए जाने पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसको नापसंद करते हैं. किन्तु यह उन्हें इस तरह की बातें कहने से नहीं रोक सकतीं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं आशा करता हूं कि इन चुनावों के नतीजों के बाद हम अपने कामकाज के तरीकों में बदलाव करेंगे और लोगों से अपना सम्पर्क बढ़ायेंगे. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, लोगों की समस्याएं सुनीं
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, लोगों की समस्याएं सुनीं
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget