एक्सप्लोरर

क्यों झगड़ रहे हैं यूपी के IAS और IPS अफसर? प्रदेश भर में हो रही है चर्चा

यूपी में थानेदारों की तैनाती को लेकर आईएएस और आईपीएस अफ़सरों में ठन गई है. अब तक जिलों के एसपी या एसएसपी ही अपनी मर्ज़ी से थानेदार पोस्ट करते रहे हैं. लेकिन प्रमुख गृह सचिव अरविंद कुमार के ताज़ा आदेश से मामला आर-पार का हो गया है.

लखनऊ: यूपी में थानेदारों की तैनाती को लेकर आईएएस और आईपीएस अफ़सरों में ठन गई है. अब तक जिलों के एसपी या एसएसपी ही अपनी मर्ज़ी से थानेदार पोस्ट करते रहे हैं. लेकिन प्रमुख गृह सचिव अरविंद कुमार के ताज़ा आदेश से मामला आर-पार का हो गया है.

9 मई को ये आदेश जारी हो गया. वे लिखते हैं," अब बिना डीएम के अनुमोदन के एसपी अपने जिलों में थाना प्रभारी या इंस्पेक्टर तैनात नहीं करेंगे." इस नए आदेश की चिट्ठी सभी आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को भेज दी गई. इसी बात पर हंगामा खड़ा हो गया है.

अखिलेश यादव और राजा भैया के बीच का परदा उठ ही गया, साफ दिखने लगी अदावत

आईपीएस अफ़सरों के संगठन ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से इस आदेश को वापस लेने की मांग की है. आईपीएस एसोसिएशन ने कहा कि ये नया नियम हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के ख़िलाफ़ है. इससे पुलिस अफ़सरों का मनोबल टूट जाएगा.

इसी बीच नोएडा के एसएसपी अजयपाल शर्मा ने बीते शुक्रवार को 9 थानेदार बदल दिए. अब इलाक़े के डीएम ब्रजेश नारायण सिंह ने एतराज़ जताते हुए एसएसपी के फ़ैसले को रद्द कर दिया. डीएम ने एसएसपी को चिट्ठी में लिखा है," आपके फ़ैसले को निरस्त नहीं करता तो जनता में ग़लत मैसेज जाता और शासन के आदेश की अवहेलना होती."

एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ चुनाव की तैयारियों में जुटे अखिलेश यादव

गृह विभाग के नए आदेश के बाद बिना डीएम से पूछे बिना थानेदार ना तो हटाए जा सकते हैं ना ही तैनात किये जायेंगे. ये मामला कुछ ऐसा ही है कि किसी खिलाडी को कैप्टन बना दिया गया लेकिन टीम में कौन कौन खेलेगा? ये वो तय नहीं कर सकता है.

यूपी में बीजेपी नेताओं का दलित भोज खत्म, अब बन रहा है रिपोर्ट कार्ड

थानेदारों की तैनाती पर यूपी सरकार के नये आदेश को आईएएस अफ़सर सही ठहराते हैं. वे कहते हैं ऐसा तो पुलिस रेगुलेशन एक्ट में है. जिसके नियम 524 में लिखा है,"जिले में पुलिस इंस्पेक्टर रैंक तक के लोगों के ट्रांसफ़र और पोस्टिंग का अधिकार एसपी को है. लेकिन इसके लिए डीएम की सहमति ज़रूरी है."

बीजेपी सांसद बोले- योगी जी, आपके मंत्री और अधिकारी ही आपकी छवि खराब कर रहे हैं

जब मायावती 2009 में यूपी की सीएम थीं, तब भी ये आदेश जारी हुआ था. लेकिन नया आदेश इलाहाबाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ है. दोनों ही अदालतों ने कहा था पुलिस रेगुलेशन के इस एक्ट की कोई ज़रूरत नहीं बची है. हाई कोर्ट ने 2017 में कहा था पुलिस स्थापना बोर्ड का ये काम है. जिलों के एसपी ही बोर्ड के अध्यक्ष होते हैं. एएसपी रैंक के बाक़ी पुलिस अफ़सर इसके मेंबर होते है. यही बोर्ड थानेदारों की पोस्टिंग करता है.

सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी पुलिस की कई बार तारीफ़ कर चुके हैं. सार्वजनिक मंचों से क़ानून व्यवस्था पर पुलिसवालों की पीठ थपथपाते रहे हैं. योगी की हरी झंडी मिलते ही यूपी में ताबड़तोड़ एनकांउटर का सिलसिला जारी है. कुछ मामलों में विवाद भी हुआ लेकिन योगी ने हमेशा पुलिसवालों का साथ दिया.

मायावती ने जिसे जेल भिजवाया, अब वही बीएसपी के नेता बन गए

ये बात सीनियर आईएएस अधिकारियों को अखरती रही है. इससे पहले भी पिछले साल 7 सितंबर को भी एक आदेश हुआ था. जिसमें हर महीने की 7 तारीख़ को जिलों में क्राइम मीटिंग करने को कहा गया. लेकिन एसपी के बदले ये बैठक डीएम की अध्यक्षता में करने का आदेश दिया गया.

आईपीएस अफ़सरों के भारी विरोध के बाद ये फ़ैसला वापस लेना पड़ा. यूपी में आईएएस अधिकारियों ने अब तक पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू नहीं होने दिया. जब भी एनसीआर, लखनऊ और कानपुर के इलाक़ों में इसे शुरू करने की बात हुई. फ़ाईल किनारे कर दी जाती रही. जबकि ओडिशा जैसे छोटे राज्यों में भी पुलिस कमिश्नर की व्यवस्था है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: बिहार की 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, इन 3 पर फंस गया पेच!
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, इन 3 पर फंस गया पेच!
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
दिल्ली में छठ पर छुट्टी होगी या नहीं? रेखा गुप्ता सरकार ने लिया यह फैसला
दिल्ली में छठ पर छुट्टी होगी या नहीं? रेखा गुप्ता सरकार ने लिया यह फैसला
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget