एक्सप्लोरर

'अखिलेश समर्थक' खुलेआम दे रहे हैं मेरी हत्या की चुनौती: अमर सिंह

वाराणसी: राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने आज आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक ‘‘समर्थक’’ ने उन्हें खुलेआम ‘‘हत्या की चुनौती’’ दी है और उन्हें आशंका है कि वह यूपी में ‘‘मारे जा सकते हैं.’’ समाजवादी पार्टी से निकाले जा चुके अमर ने कहा, ‘‘अखिलेश समर्थक ने खुले आम मेरी हत्या की चुनौती जारी की है. उन्होंने आरोप लगाया कि एसपी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव उन्हें ‘‘निशाना’’ बना सकते हैं.

वो खुलेआम मेरी हत्या की चुनौती दे रहे हैं...

अमर ने कहा, ‘‘मैं हूं राम गोपाल के टारगेट पे, वो खुलेआम मेरी हत्या की चुनौती दे रहे हैं कि मैं यूपी से सुरक्षित वापस नहीं जाउंगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आशंका है कि मैं मारा जा सकता हूं.’’ केंद्र सरकार की ओर से उन्हें मुहैया कराई गई ‘जेड श्रेणी’ की सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘राम गोपाल यादव भी वजह जानते हैं कि मुझे सुरक्षा क्यों मिली.’’

एसपी में पिछले दिनों हुए घमासान के पीछे अपना हाथ होने के दावों को नकारते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मुलायम सिंह यादव को पार्टी अध्यक्ष पद से किसने हटाया ? पिता और पुत्र के झगड़े में बीच में मैं कहां से आ गया ?’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह हमेशा से ‘‘मुलायमवादी’’ रहे हैं, लेकिन अफसोस जताया कि अब मुलायम भी ‘‘अखिलेशवादी’’ हो गए हैं.

पार्टी से निकाले जाने के बाद ‘‘खुला सांड़’’

अमर सिंह ने कहा कि पार्टी से निकाले जाने के बाद वह ‘‘खुला सांड़’’ हो गए हैं, जिसे हरे-भरे चारागाह की तलाश है. सांसद ने कहा कि उन्हें, मुलायम और शिवपाल यादव को अखिलेश ने ‘वनवास’ पर भेज दिया है. वाराणसी में एक कार्यक्रम में पहुंचे अमर सिंह ने मीडिया पर भी जमकर हमला बोला.

मैं भाई रामगोपाल की सलाह मान रहा हूं: अमर सिंह

समाजवादी पार्टी में महाभारत के आरोपी अमर सिंह ने कहा कि मेरा अपराध यह है कि मैं अंतिम दिन तक मुलायम के प्रति निष्ठावान था. मैं अखिलेश का शत्रु नहीं हूं. उनके खिलाफ एक शब्द नहीं कहा इसका मतलब यह नहीं है कि हम उनके प्रभुत्व से डरते हैं, या हमें उनके आभा मण्डल से कोई लालच है.

अमर सिंह ने कहा, ''मेरी यह मंशा भी नहीं है कि मैं अखिलेश से कहूं कि मुख्यमंत्री अखिलेश, कृपया मेरा निष्कासन वापस लो. मेरे ऊपर दया करो दयानिधान प्रभु, ऐसी भी मेरी आकांक्षा नहीं है. निष्कासन के बाद मैं स्वतंत्र हूं. अमर सिंह ने आगे कहा कि न तो मैं मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार हूं और न तो प्रांतीय अध्यक्ष पद का उम्मीदवार हूं लेकिन अमर सिंह बहुत भारी पनौति है.''

जितने बुरे काम हो रहे हैं मैं ही करा रहा हूं

अमर सिंह ने कहा कि मीडिया कहती है कि मैंने अम्बानी परिवार में झगड़ा करा दिया. अम्बानी परिवार में झगड़ा पैसों के लिए हुआ. जितने बुरे काम हो रहें हैं मैं ही करवा रहा हूं. धीरू भाई की संपत्ति मुझे नहीं मिल रही है. अमर सिंह ने यहां महाभारत करा दी वहां महाभारत करा दी. सपा में झगड़ा हो तो अमर सिंह का नाम मीडिया उछालती है.

मैं भाई रामगोपाल की सलाह मान रहा हूं

अमर सिंह ने कहा कि मैं भाई रामगोपाल की सलाह मान रहा हूं. उन्होंने कहा अमर सिंह उत्तर प्रदेश में जायेंगे तो सुरक्षित वापस नहीं आएंगे. उनके बयान से मेरी सुरक्षा बढ़ गयी. उन्होंने कहा अमर सिंह अपना राजनैतिक भविष्य तलाशे. मैं तलाशुंगा, मिल जायेगा तो पकड़ लूंगा उस भविष्य को और जब कुछ करूंगा तब ही बोलूंगा. हम तो हटे हुए लोग हैं. हमारे पीछे आप अपनी ऊर्जा क्यों नष्ट कर रहे हैं.

अमर सिंह ने आगे कहा कि अखिलेश के अधिवेशन में तीन ही काम हुए थे. अमर सिंह हटाओ, मुलायम सिंह हटाओ, शिवपाल हटाओ यही तो तीन निर्णय हुए थे. ठीकरा मेरे सिर पर फोड़ते हैं. यह श्रवण कुमार का देश है, भीष्म पितामह का देश है. जो कौरवों के पाप के बाद भी अपने पिता की प्रतिज्ञा के साथ जुड़े रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अखिलेश यादव का परिसीमन बिल पर बदला मन? देंगे BJP को समर्थन! रखीं ये 3 शर्तें
अखिलेश यादव का परिसीमन बिल पर बदला मन? देंगे BJP को समर्थन! रखीं ये 3 शर्तें
Punjab Politics: पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!
पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
Embed widget