एक्सप्लोरर

अब गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे को मिली व्हाट्स एप पर धमकी

बता दें कि यूपी के बीजेपी विधायकों को लगातार धमकी मिल रही है. करीब 22 से अधिक विधायकों को अभी तक धमकी मिल चुकी है. प्रदेश भर के बीजेपी विधायकों में इस बात की चर्चा है. सभी विधायकों ने इस बारे में संबंधित पुलिस अधिकारियों को अवगत करा दिया है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधायकों को धमकी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से बीजेपी विधायक पंकज सिंह को भी व्हाट्स एप पर धमकी मिली है. एबीपी न्यूज़ संवाददाता ने जब पंकज सिंह से धमकी के मामले में बात की तो उन्होंने कि जैसे अन्य विधायकों को व्हाट्स एप के जरिए एक धमकी भरा मैसेज आया है वैसे ही मुझे भी आया है लेकिन एजेंसिया अपना काम कर रही है जो भी होगा सामने आएगा.

बता दें कि यूपी के बीजेपी विधायकों को लगातार धमकी मिल रही है. करीब 22 से अधिक विधायकों को अभी तक धमकी मिल चुकी है. प्रदेश भर के बीजेपी विधायकों में इस बात की चर्चा है. सभी विधायकों ने इस बारे में संबंधित पुलिस अधिकारियों को अवगत करा दिया है.

सीएम योगी भी रखे हुए हैं निगाह 

पुलिस भी मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. इस प्रकरण पर खुद सीएम योगी भी निगाह रखे हुए हैं. उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से इस मामले में जल्द एक्शन को कहा है. इसके तुरंत बाद ही एसआईटी का गठन किया गया है जो इस मामले की जांच कर रही है.

विधायकों को धमकी मामले में प्रदेश में 22 मुकदमे दर्ज

बरेली पहुंचे डीजीपी ओपी सिंह ने विधायकों को धमकी मामले में बताया कि धमकी भरा मैसेज केवल यूपी के विधायकों को ही नहीं मिला है बल्कि पूरे देश में इस तरह की धमकियां मिली हैं. दिल्ली में इन्फॉर्मेशन कमिश्नर को भी धमकी मिली है, मध्यप्रदेश और राजस्थान समेत कई जगहों पर इस तरह की धमकियां मिली हैं. कई ऐसे भी हैं जो एमएलए नही हैं. दिल्ली में ब्यूरोक्रेट को धमकी मिली है. सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी से बात कर रहे हैं. मुख्यमंत्री भी चिंतित हैं. इस मामले में 22 मुकदमे दर्ज किए गए हैं.

बता दें यूपी के विधायकों को मिल रही धमकी पर ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री और झांसी जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने एक अजीब बयान दिया था. उनका कहना था कि धमकी उन्हें ही मिलती है जिनकी कोई हैसियत होती है. मंत्री जी ने कहा था कि हमारे विधायक बड़े हैसियत वाले हैं इसलिए उनको धमकी मिल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में आज से डायवर्जन, पढ़ें रूट
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में आज से डायवर्जन, पढ़ें रूट
बिहार को पीएम मोदी का तोहफा, 25 नई चीनी मिलें लगेंगी
बिहार को पीएम मोदी का तोहफा, 25 नई चीनी मिलें लगेंगी

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget