एक्सप्लोरर

बरेली में बारिश बनी आफत: कहीं पलटी स्कूल वैन तो कहीं हुई मासूम की मौत

जलभराव की वजह से एक स्कूल वैन भी सड़क पर भरे पानी मे पलट गई. किसी तरह स्थानीय लोगों ने वैन से बच्चों को निकाला. वहीं तिलक कालोनी में जलभराव की समस्या की वजह से एक 8 साल के मासूम की पानी में डूबकर मौत हो गई और रानी साहब फाटक में एक खाली पड़ा मकान भी गिर गया.

बरेली: बरेली में पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है. जलभराव की वजह से एक स्कूल वैन भी सड़क पर भरे पानी मे पलट गई. किसी तरह स्थानीय लोगों ने वैन से बच्चों को निकाला. वहीं तिलक कालोनी में जलभराव की समस्या की वजह से एक 8 साल के मासूम की पानी में डूबकर मौत हो गई और रानी साहब फाटक में एक खाली पड़ा मकान भी गिर गया.

स्थानीय लोगों की मदद से बची बच्चों की जान

बरेली के नेकपुर गौटिया में सड़कों से लेकर घरों तक में बरसात का पानी भर गया है. सड़क पर अधिक पानी भरने की वजह से गड्ढे भी दिखाई नहीं दे रहे है जिस वजह से कल वुडरो स्कूल की वैन पानी मे पलट गई. वैन पलटने से चीख पुकार मच गई और स्थानीय लोगो ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला. हालांकि लगातार बारिश होने की वजह से कुछ स्कूलों ने छुट्टी कर दी थी लेकिन काफी स्कूल खुले हुए थे.

पानी में डूबकर 8 साल की मासूम की मौत से हाहाकार

बारिश की वजह से पूरी कालोनी में जगह-जगह पानी भरा हुआ है. राजाराम के घर के सामने भी पानी भरा है. उनके पड़ोस में एक खाली प्लाट पड़ा है. उसमें भी करीब साढ़े तीन-चार फिट पानी भरा हुआ है और उसी प्लॉट के बराबर में निर्माणधीन नाला है जिसमें डूबकर बच्चे की मौत हो गई. बच्चा शुक्रवार शाम को घर के आंगन में खेल रहा था. उसके फुफेरे भाई घर से करीब पांच सौ मीटर दूर राजीव कालोनी की गली नंबर 10 में रहते हैं. शाम को विपिन उनके घर जाने के लिए निकला. घर के सामने भरे पानी से गुजरने की कोशिश में उसका पैर फिसल गया. वह पड़ोस के खाली प्लाट में भरे पानी में गिर गया. विपिन की तीन बड़ी बहनें हैं. उनमें से दो बहनों की शादी भी हो चुकी है. वह सबसे छोटा था. इस अनहोनी ने मोहल्ले वालों को भी रुला दिया है.

बारिश आई आफत लाई, पूरा शहर हुआ जलमग्न

बरेली में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिस वजह से शहर का शायद ही कोई हिस्सा बचा हो जहां जलभराव की समस्या ना हो बरेली की पॉश कॉलोनी भी जलमग्न हो गई है. रेजीडेंसी गार्डन रामपुर गार्डन, एसएसपी ऑफिस, जिला अस्पताल से लेकर हर जगह पानी ही पानी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget