नोएडा ट्रैफिक पुलिस का कारनामा, डेढ़ मिनट में दो बार किया एक ही कार का चालान
ग्रेटर नोएडा में एक कार का डेढ़ मिनट के भीतर ही दो बार चालान कर दिया गया. इस बात से कार के मालिक परेशान हैं वहीं सोशल मीडिया पर अब इस बात की चर्चा हो रही है.

नोएडा: देश में जबसे नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू हुआ है तभी से चालान के हैरान कर देने वाले मामले सामने आ रहे हैं. कहीं हजारों, लाखों के चालान हो रहे हैं तो कहीं गलत चालान हो रहे हैं. ताजा मामला ग्रेटर नोएडा का है जहां डेढ़ मिनट में ही एक कार का दो बार चालान कर दिया गया.
परीचौक पर एक ब्रेजा कार नो पार्किंग में खड़ी थी जिसका चालान डेढ़ मिनट में दो बार हो गया. गाड़ी के मालिक राजेश सेक्टर 36 में रहते हैं, वे अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने के लिए परी चौक पहुंचे थे.
करीब पांच मिनट उनकी गाड़ी वहां खड़ी रही, थोड़ी देर के बाद उनके मोबाइल पर चालान का मैसेज आया तो उन्होंने पेटीएम से चालान भर दिया लेकिन थोड़ी ही देर में उनके पास चालान का एक दूसरा मैसेज पहुंच गया.
राजस्थान में बीएसपी विधायकों ने थामा कांग्रेस का दामन, मायावती ने बताया विश्वासघात
नोएडा: मुठभेड़ में एक लाख के ईनामी सहित दो बदमाश गिरफ्तार, 65 लाख की लूट में थी तलाश
इस मैसेज में भी परीचौक पर गाड़ी नो पार्किंग में खड़ा होना बताया गया था. खास बात ये थी कि दोनों चालान के वक्त में करीब डेढ मिनट का ही अंतर था.
इस मामले में ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि गलतफहमी के कारण शायद ऐसा हुआ होगा. पुलिस ने भरोसा दिया है कि एक चालान ही मान्य होगा और दूसरे को कैंसिल कर दिया जाएगा.


















