एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: 7वें चरण में 7 जिलों की 40 सीटों पर कल होगा 535 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश का सियासी दंगल अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है. बुधवार को सातवें चरण के तहत यूपी के 7 जिलों की 40 सीटों पर मतदान होने वाला है. आपको बता दें कि सातवें चरण में पूर्वी उत्तर प्रदेश के सात जिलों भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र और वाराणसी की 40 सीटों पर मतदान आठ मार्च को होगा. इस चरण में कुल 535 उम्मीदवार मैदान में हैं.

सोमवार को थम गया चुनाव प्रचार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी सहित सात जिलों की 40 विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया. इस चरण के लिए सभी दलों के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस चरण में पूर्वाचल के सात जनपदों गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और जौनपुर की 40 विधानसभा सीटों में चुनाव हैं.

कुल 14 हजार 458 मतदान केंद्र

इसी चरण में तीन नक्सल प्रभावित जिले भी शामिल हैं. सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में सुरक्षाबल अलर्ट हैं. सातों चरणों के वोटों की गिनती 11 मार्च को होगी. अंतिम चरण में 1.41 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनमें 64.76 लाख महिलाएं हैं. कुल 14 हजार 458 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

केराकत सीट पर हैं सबसे कम 6 प्रत्याशी 

इस चरण में कुल 535 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, जिनमें से बीएसपी के 40, बीजेपी के 32, एसपी के 31, कांग्रेस के नौ, आरएलडी के 21, एनसीपी के पांच प्रत्याशी हैं. सबसे अधिक 24 उम्मीदवार वाराणसी कैंट सीट से मैदान में हैं, जबकि सबसे कम छह प्रत्याशी केराकत सीट पर हैं.

गाजीपुर जिले की जखनिया (एससी), सैदपुर (एससी), गाजीपुर, जंगीपुर, जहूराबाद, मोहम्मदाबाद और जमानिया विधानसभा सीटें शामिल हैं. वाराणसी जिले की पिंडरा, अजगरा (एससी), शिवपुर, रोहनिया, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी उत्तर, वाराणसी कैंट और शिवपुरी विधानसभा सीटें शामिल हैं.

भदोही जिले की विधानसभा सीटों पर इसी चरण में पड़ेंगे वोट

चंदौली जिले की मुगलसराय, सकलडीहा, सैयदराजा और चकिया (एससी) विधानसभा सीटें शामिल हैं. मिर्जापुर जिले की छानबे (एससी), मिर्जापुर, मजहावां, चुनार और मरिहां विधानसभा सीटें इसी चरण में शामिल हैं. भदोही जिले की भदोही, ज्ञानपुर और औराई (एससी) विधानसभा सीटों पर इसी चरण में वोट पड़ेंगे.

सोनभद्र जिले की घोरावल, राबर्ट्सगंज, ओबरा (एसटी) और दुद्धी (एससी) विधानसभा सीटों पर वोट इसी चरण में पड़ेंगे. जौनपुर जिले की बदलापुर, शाहगंज, जौनपुर, मलहानी, मुंगरा बादशाहपुर, मछलीशहर (एससी) मरियाहू, जाफराबाद और केराकट (एससी) विधानसभा सीटों पर आठ मार्च को मतदान होगा.

2012 में SP ने जमाया था 40 में से 23 सीटों पर कब्जा

आपको बता दें कि साल 2012 के विधानसभा चुनाव में 40 सीटों में से 23 एसपी के खाते में गई थी. बीएसपी को पांच, बीजेपी को चार, कांग्रेस को तीन और अन्य को पांच सीटें मिली थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
J&K पर सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- वे हमारे मालिक नहीं
J&K पर सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- वे हमारे मालिक नहीं
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget