एक्सप्लोरर

सीएए का विरोध करने वालों पर सरकार ने कराया हमला- अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल का विरोध तो पूरे देश में हुआ और हो रहा है. माहौल बिगाड़ने के साथ जानें उन्हीं जिलों में गईं, जहां पुलिस-प्रशासन ने लापरवाही बरती. बता दें कि यूपी के 22 जिलों में हिंसा हुई. प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ आगजनी के साथ सरकारी सम्पत्ति को जमकर नुकसान पहुंचाया था.

कानपुर: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बीजेपी सरकार के इशारे पर हमला किया गया था. अखिलेश कानपुर में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की और परिवार वालों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद भी दी. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार अंग्रेजों की तरह 'डिवाइड एंड रूल पॉलिसी' पर काम कर रही है.

सपा अध्यक्ष ने कहा कि नागरिक समाज को धर्म के नाम पर बांटते हुए हिंदू-मुस्लिम में खाई पैदा की जा रही है. हिंसा में किस तरह शासन की लापरवाही की वजह से लोगों की जान गई, यह कौन नहीं जानता. लखनऊ और कानपुर में अनुभवहीन अफसरों की वजह से घटना हुई है, जो सरकार की नाकामी दर्शा रही है. प्रदेश में हुई हिंसक घटनाओं की जांच सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से कराई जाए तो सारा सच सामने आ जाएगा. वैसे भी प्रदर्शन करने वालों पर भाजपा के इशारे पर ही हमला करवाया गया है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि छह माह पहले प्रदेश सरकार के तीन सौ विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. इसके तुरंत बाद ही प्रदेश में ऐसी घटना हो गई. अब सभी चुप्पी साध गए हैं और अपना-अपना अस्तित्व बचाने का प्रयास कर रहे हैं.

अखिलेश ने कहा, "नोटबंदी हो या जीएसटी, फिर चाहे टेनरी बंदी, प्रदेश और केंद्र सरकार हर जगह नाकाम साबित हुई है."

बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने कानपुर में यतीमखाना पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया था. उस दौरान जबरदस्त पथराव भी हुआ जिसमें पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए थे. पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे. शहर के बाबूपुरवा, नयी सड़क, मूलगंज, दलेलपुरवा, हलीम कालेज और अन्य मुस्लिम बहुल इलाकों में लोग सड़कों और गलियों में एकत्र होकर प्रदर्शन कर रहे थे.

नोएडा के SSP वैभव कृष्ण पर गिरी गाज, सीएम योगी ने किया सस्पेंड, वायरल वीडियो मामले में हुई कार्रवाई

बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने नीतीश कुमार को बताया 'थका चेहरा', भड़की जेडीयू, कार्रवाई की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो, माल गाड़ियों पर रोक, 2027 से बदलेगा रजिस्ट्रेशन नियम
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो, माल गाड़ियों पर रोक, 2027 से बदलेगा रजिस्ट्रेशन नियम
जयपुर: CJP टीम पर हमले के मामले में संघ समर्थित टीचर्स बोले- 'सबक सिखाना जरूरी'
जयपुर: CJP टीम पर हमले के मामले में संघ समर्थित टीचर्स बोले- 'सबक सिखाना जरूरी'

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget