एक्सप्लोरर

बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने नीतीश कुमार को बताया 'थका चेहरा', भड़की जेडीयू, कार्रवाई की मांग की

बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने नीतीश कुमार को थका हुआ चेहरा बताया था. इसपर जेडीयू भड़क गई है. जेडीयू ने कार्रवाई तक की मांग कर दी है. केसी त्यागी ने कहा कि बीजेपी को इस तरह के बयानों पर संज्ञान लेना चाहिए.

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद संजय पासवान की तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'थका चेहरा' और 'पुराना चेहरा' बताए जाने पर जेडीयू भड़क गयी है. जेडीयू ने बीजेपी नेतृत्व से ऐसे 'बड़बोले' नेताओं पर कार्रवाई करने तक की मांग कर दी है. बीजेपी के नेता पासवान ने बुधवार को कहा था कि बिहार के लोग एक बीजेपी नेता को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि झारखंड वाली स्थिति बिहार में नहीं है. बिहार में बीजेपी किसी भी राज्य से और यहां के दूसरे दलों से मजबूत और सक्रिय पार्टी है.

संजय पासवान ने कहा था कि नीतीश कुमार का चेहरा अब पुराना हो गया है. बिहार के लोग अब थके नीतीश कुमार की जगह बीजेपी का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं. उनके इस बयान को हालांकि बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने व्यक्तिगत बयान बताया लेकिन जेडीयू इस बयान को लेकर भड़क गई है.

बिहार के 25 IAS समेत बड़े पैमाने पर अधिकारियों के खिलाफ CBI ने की कार्रवाई की अनुशंसा

जेडीयू के महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि पार्टी नेतत्व को ऐसे बयानों पर संज्ञान लेना चाहिए. उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ऐसे बयानों पर संज्ञान लेंगे और आगे से इस तरह के बयान पर रोक लगाएंगे. उन्होंने कहा कि अमित शाह ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि एनडीए बिहार में विधानसभाा का चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा. ऐसी ही बातें एनडीए में शामिल एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान और पूर्व अध्यक्ष रामविलास पासवान भी दोहरा चुके हैं.

केसी त्याही ने आगे कहा कि जेडीयू के किसी नेता ने अब तक बीजेपी के नेतृत्व पर नकारात्मक टिप्पणी नहीं की है, ऐसे में बीजेपी को भी इससे बचना चाहिए.

गौरतलब है कि बीजेपी नेता संजय पासवान ने बुधवार को यहां पत्रकारों के साथ चर्चा करते हुए इशारों ही इशारों में बीजेपी को अकेले चुनाव मैदान में उतरने की सलाह देते हुए कहा था कि हम बिहार में अकेले चुनाव जीतने में सक्षम हैं. बिहार में बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी गठबंधन की सरकार चल रही है, जिसका नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget