एक्सप्लोरर

गोरखपुर: एमएमयूटी के छात्र का अपहरण, नकल करते पकड़े जाने के बाद डरकर भाग जाने का भी अंदेशा

फिलहाल पुलिस ने अपरहण का मामला दर्ज कर लिया है. परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने के बाद घरवालों के डर से कहीं भाग जाने का अंदेशा भी जताया जा रहा है.

गोरखपुर: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र का अपहरण कर लिया है. उसकी रिहाई के लिए अपहरणकर्ताओं ने परिजनों को मोबाइल पर कॉल करके 4 लाख रुपए फिरौती की मांग की है. परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 14 दिसंबर को छात्र विश्वविद्यालय हॉस्टल से पिपराइच स्थित घर के लिए निकला था. लेकिन, घर नहीं पहुंचा. 20 दिसंबर को उनके पास फिरौती के लिए कॉल आई. पुलिस ने अपरहण का मामला दर्ज कर लिया है. परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने के बाद घरवालों के डर से कहीं भाग जाने का अंदेशा भी जताया जा रहा है. पिपराइच इलाके के हेमधापुर गांव निवासी लौहर कनौजिया का 22 साल का बेटा मंजीत एमएमएमयूटी में बीटेक तृतीय वर्ष का स्टूडेंट है. मंजीत तीन भाइयों में सबसे छोटा है. वो एमएमएमयूटी परिसर में स्थित सुभाष हॉस्टल के कमरा नंबर जी 116 में रहता है. परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक वह 14 दिसंबर को घर जाने के लिए छात्रावासियों को बता कर निकला था. देर शाम तक जब वो घर नहीं पहुंचा, तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की. गोरखपुर: एमएमयूटी के छात्र का अपहरण, नकल करते पकड़े जाने के बाद डरकर भाग जाने का भी अंदेशा उसका मोबाइल नंबर लगातार बंद आ रहा था. जब काफी तलाश के बाद मंजीत का कहीं पता नहीं चला, तो परिजनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मंजीत की तलाश में जुटी थी कि तभी 20 दिसंबर की शाम 7 बजे मंजीत के ही मोबाइल नंबर से उसकी मां के मोबाइल पर कॉल आई. कॉल करने वाले ने बताया कि वे लोग मंजीत को छुड़ाना चाहते हैं, तो 4 लाख रुपए की व्यवस्था करें. इतना कहने के बाद फोन कट गया और मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. मोबाइल पर कॉल कर मंजीत के अपहरण की बात परिजनों ने कैंट पुलिस को बताई. कैंट पुलिस ने अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. नकल करते पकड़े जाने और उसी के मोबाइल से कॉल आने के कारण उसके डर से भाग जाने का अंदेशा भी जताया जा रहा है. विश्‍वविद्यालय प्रशासन की ओर से बताया गया है कि वो परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया था. उसके बाद की किसी भी परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुआ. हालांकि पुलिस परिजनों की ओर से 4 लाख रुपए की फिरौती की मांग करने की कॉल आने की बात को गंभीरता से लेते हुए उसकी लोकेशन को ट्रेस कर रही है. फिलहाल छात्र की लोकेशन लखनऊ से कानपुर की मिली है. मंजीत के पिता लोहार कनौजिया की सोनबरसा चौराहे पर फोटो फ्रेमिंग की दुकान है. वो तीन भाइयों में सबसे छोटा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान
भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget