एक्सप्लोरर

खुलासाः उधार के पांच लाख वापस मांगने पर दोस्‍त ने की थी दंपत्ति की हत्‍या, सर्जिकल ब्‍लेड से रेता था गला

गोरखपुर पुलिस ने डबल मर्डर केस का खुलासा कर दिया है. जो सच्चाई सामने आई है वो वाकई चौंका देने वाली है. पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

गोरखपुरः दोस्‍त और दोस्‍ती के लिए लोग अपनी जान तक कुर्बान कर देते हैं. लेकिन, सीएम सिटी में ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां उधार के पांच लाख रुपए वापस मांगने पर युवक ने दोस्‍त और उसकी पत्‍नी की नृशंस तरीके से सर्जिकल ब्‍लेड से गला रेतकर हत्‍या कर दी. इसके पहले उन्‍हें धोखे से बुलाया और बेहोश करके साथी के साथ मिलकर दोनों का गला रेत कर हत्‍या कर शव खेत में फेंक दिया. पुलिस ने एक सप्‍ताह बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सनसनीखेज दोहरे हत्‍याकांड का पर्दाफाश कर दिया.

गोरखपुर के एसएसपी डा. सुनील गुप्‍ता ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सहजनवां इलाके के पाली ब्‍लॉक के भक्‍सा गांव के पास शुक्रवार 8 मार्च को पुरुष और महिला की लाश मिली थी. दोनों की उम्र 35 से 32 वर्ष के आसपास थी. कुछ ही घंटे के बाद दोनों की शिनाख्‍त खोराबार इलाके के महुईसुधरपुर के रहने वाले रविन्‍द्र निषाद और उसकी पत्‍नी संगम निषाद के रूप में हुई थी. दोनों की गला रेतकर हत्‍या की गई थी.

मौके से पुलिस को सर्जिकल ब्‍लेड और ग्‍लब्‍स भी मिले थे. रविन्‍द्र ठेके पर प्‍लम्‍बर का काम करता था. घटना की जांच-पड़ताल और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया. पुलिस ने आरोपियों को सहजनवां जीरो प्‍वाइंट से गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने एक हुण्‍डई कार आई-20, सर्जिकल ब्‍लेड, दो आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद किया है.

आज़म का बनवाया उर्दू गेट तोड़े जाने पर हाईकोर्ट ने मांगा योगी सरकार और रामपुर के डीएम से जवाब

यूपी: 20 फीसदी सांसदों का टिकट काट सकती है बीजेपी, वीके सिंह और महेश शर्मा को दोबारा मौका

Holi 2019: मथुरा के बरसाना में खेली गई लठमार होली, देखें मनमोहक तस्वीरें

चिलुआताल इलाके के काजीपुर डोहरिया के रहने वाले अजीज ने रविन्‍द्र की गहरी दोस्‍ती थी. रविन्‍द्र ने अजीज को पांच लाख रुपए उधार दिए थे. वो बराबर अजीज से रुपए वापस करने का दबाव बना रहा था. अजीज ने ये बात अपने दोस्‍त कुशीनगर के कोतवाली इलाके के गायत्रीनगर के रहने वाले गुलाम सरवर को बताई. वो मरीजों के इलाज के लिए सेवा अस्‍पताल नाम का एनजीओ चलाता है. दोनों ने मिलकर रविन्‍द्र को रास्‍ते से हटाने का प्‍लान बनाया और 7 मार्च की शाम 6 बजे उसे रुपए देने के लिए बुलाया.

संयोग से वो अपनी पत्नी संगम का इलाज कराने के लिए जा रहा था और उसे भी लेकर चला गया. प्‍लान के तहत दोनों ने रविन्‍द्र और उसकी पत्‍नी को बेहोश कर दिया और उसके बाद सर्जिकल ब्‍लेड से गला रेतकर उसकी हत्‍या कर शव को एम्‍बुलेंस से ठिकाने लगा दिया. गुलाम सरवर ने बताया कि अजीज के कहने पर ही उसने सारा इंतजाम किया था. मर्डर अजीज ने ही किया है. जबकि अजीज, गुलाम सरवर पर ही मर्डर का प्‍लान बनाने का आरोप लगाता रहा. दोस्‍त और उसकी पत्‍नी की हत्‍या का दोनों को जरा भी अफसोस नहीं था.

घटना के दिन शाम से को आखिरी बार घरवालों की रविन्द्र से बात हुई थी. वहीं संगम दवा कराने की बात कहकर घर से निकली थी. उसके बाद से ही दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. उन्‍होंने बताया कि रातभर खोजबीन हुई. सभी रिश्‍तेदारों के यहां भी कॉल किया गया. लेकिन, दोनों का कहीं कोई पता नहीं चला. सुबह वाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्‍यम से फोटो देखने के बाद उनकी शिनाख्‍त हुई. उन्‍होंने बताया कि उनके दो छोटे बच्‍चे 12 साल का आदित्‍य और सात साल का अभय दोनों की हत्‍या के बाद अनाथ हो गए. 15 साल पहले रविन्‍द्र और संगम की शादी हुई थी.

संयुक्त रैलियां कर बीजेपी के मुमकिन को नामुमकिन बनाने की कोशिश करेगा गठबंधन

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया

BJP सांसद साक्षी महाराज ने कहा- 'ये चुनाव देश का आखिरी चुनाव है', केजरीवाल भड़के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
राज्यसभा चुनाव: JMM ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, दूसरी सीट के लिए प्रत्याशी कौन?
राज्यसभा चुनाव: JMM ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, दूसरी सीट के लिए प्रत्याशी कौन?
Shimla News: जिला परिषद सदस्य के शपथ ग्रहण में भारी बवाल, DC से हुई धक्कामुक्की
शिमला: जिला परिषद सदस्य के शपथ ग्रहण में भारी बवाल, DC से हुई धक्कामुक्की
दिल्ली-NCR में फिर चढ़ा पारा, गर्मी से लोग बेहाल, पालम में तापमान 40 के पार
दिल्ली-NCR में फिर चढ़ा पारा, गर्मी से लोग बेहाल, पालम में तापमान 40 के पार

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
Australia Study Scholarship: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
Embed widget