एक्सप्लोरर

पूर्व सपा विधायक का ब्‍लॉक प्रमुख बेटा कारबाइन के साथ गिरफ्तार, फायरिंग का है आरोपी

बकरीद की रात शहर के पॉश बेतियाहाता इलाके में कमिश्‍नर आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर पांच लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने पूर्व सपा विधायक के ब्‍लॉक प्रमुख बेटे को कारबाइन के साथ गिरफ्तार किया है.

गोरखपुर: बकरीद की रात शहर के पॉश बेतियाहाता इलाके में कमिश्‍नर आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर पांच लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने पूर्व सपा विधायक के ब्‍लॉक प्रमुख बेटे को कारबाइन के साथ गिरफ्तार किया है. उसके अन्‍य साथियों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि मामला रंगदारी मांगने का नहीं था. अस्‍पताल में मरीजों को ले जाने के एरिया और कमीशन के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया था. मेरठ में खुला देश का पहला हिंदू कोर्ट, हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से तलब की रिपोर्ट एसएसपी शलभ माथुर ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि दो दिन पूर्व कैण्‍ट इलाके के बेतियाहाता कमिश्‍नर आवास के पास गोली लगने से पांच लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उन्‍होंने बताया कि आरोपी का नाम प्रिंस अगमसिंह है. जो संतकबीरनगर के हैसर का ब्‍लॉक प्रमुख है. उसके पिता राजेन्‍द्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह पूर्व विधायक हैं. वे धुरियापार विधानसभा क्षेत्र से सपा से विधायक रह चुके हैं. बारिश के बीच इलाहाबाद पहुंचा अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश उन्‍होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बेतियाहाता में दो दिन पहले फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी बगैर नंबर की स्विफट डिजायर कार से कैण्‍ट इलाके के तारामंडल नौकायन रोड से पैडलेगंज की तरफ आ रहे हैं. पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया. गाड़ी आगे बढ़ाते हुये उसमें बैठे लोग कूदकर भागने लगे. इसमें से एक अरोपी को दौड़ाकर पुलिसवालों ने पकड़ लिया. कांवड़ की इजाजत नहीं मिलने से नाराज ग्रामीण बोले- इस्लाम धर्म करेंगे कुबूल पकड़े गये अभियुक्त से घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो इसने रंगदारी में गोली चलाने की घटना से इंकार करते हुये बताया गया कि उसके द्वारा दो प्राइवेट हास्पिटल चलाए जाते हैं. जिसमें मरीजों के आने जाने को लेकर इन लोगों का आपस में विवाद चल रहा था. इसी टशन के कारण इन्होंने इस घटना को अंजाम दिया. जिससे इनकी दहशत बनी रहे. पत्नी का मंगलसूत्र और गहने लेकर जलनिगम के ऑफिस पहुंचे सपा विधायक पुलिस की गिरफ्त में आए इस अभियुक्त का नाम प्रिंस अगमसिंह है. ये संतकबीर नगर जिले के हैसर का ब्‍लॉक प्रमुख है. पुलिस ने आरोपी के पास से प्रतिबंधित कारबाइन, पिस्‍टल, दो राइफल, भारी मात्रा में कारतूस और स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 386, 504, 506, 507, 452, 7 सीएलए एक्‍ट और आर्म्‍स एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया है. प्रिंस अगमसिंह के साथ गोलीबारी की घटना में शामिल सूरज सिंह, अनिल शर्मा, राहुल शर्मा और एक अन्‍य को पकड़ने के लिए दो टीमें बनाकर तलाश शुरू कर दी है. फरार आरोपियों के खिलाफ एसएसपी ने 25-25 हजार रुपए का पुरस्‍कार भी घोषित किया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
'पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं', CM मान बोले- इन्वेस्ट करें सरकार करेगी सपोर्ट
'पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं', CM मान बोले- इन्वेस्ट करें सरकार करेगी सपोर्ट
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget