एक्सप्लोरर

गोरखपुर: EVM में गड़बड़ी और दंगा करा सकते हैं योगी आदित्‍यनाथ- मधुसूदन त्रिपाठी

मधुसूदन त्रिपाठी ने कहा कि योगी गोरखपुर में आकर बैठ गए हैं. वे जान रहे हैं कि वे बाहरी प्रत्‍याशी को खड़ा करने की गलती कर चुके हैं. यहां की जनता ने उन्‍हें नकार दिया है. किसी नचनिया को यहां के लोग स्‍वीकार नहीं करेंगे.

गोरखपुरः कांग्रेस प्रत्‍याशी मधुसूदन त्रिपाठी ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें इस बात का डर है कि वे सातवें चरण के गोरखपुर के चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी और दंगा करा सकते हैं. वे यहीं नहीं रुके. उन्‍होंने कहा कि यही वजह है कि वे गोरखपुर में बैठ गए हैं. वे रात में लाइट कटवाकर ईवीएम में गड़बड़ी करा रहे हैं, जिससे वोट तो बटन तो पंजे का दबाएंगे और वोट कमल के फूल को पड़ेगा. ये आरोप उन्‍होंने उस वक्‍त लगाए हैं, जब प्रशासन ने कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता प्रमोद तिवारी की सभा को इजाजत होने के बाद भी रोक दिया.

कांग्रेस के गोरखपुर से प्रत्‍याशी मधुसूदन त्रिपाठी ने कहा कि आप देख सकते हैं कि लोकतंत्र की योगी आदित्‍यनाथ ने कैसे हत्‍या कर दी है. उन्‍होंने कहा कि पूर्णिया में जब उनका हेलीकाप्‍टर उतरने नहीं दिया गया था, तब उन्‍होंने कहा था कि ये लोकतंत्र की हत्‍या है. आज प्रमोद तिवारी का हरपुर बाजार में इजाजत के बावजूद हेलीकाप्‍टर नहीं उतरने दिया गया. उनका कहना है कि शासन-प्रशासन का कोई जिम्‍मेदार मौजूद नहीं है, तो मेरी क्‍या गलती है.

मधुसूदन त्रिपाठी बोले कि वहां के 15-20 गांव ब्राह्मण बहुल हैं. यही वजह है कि प्रमोद तिवारी के हेलीकाप्‍टर को उतरने नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि योगी गोरखपुर में आकर बैठ गए हैं. वे जान रहे हैं कि वे बाहरी प्रत्‍याशी को खड़ा करने की गलती कर चुके हैं. यहां की जनता ने उन्‍हें नकार दिया है. किसी नचनिया को यहां के लोग स्‍वीकार नहीं करेंगे. उनका कहना है कि चुनाव आयोग भी मोदी-योगी के दबाव में है. बीजेपी प्रत्‍याशी का पर्चा भी गलत भरा गया है. उसके बावजूद चुनाव आयोग उनके दबाव में काम कर रहा है. इसकी उन्‍होंने शिकायत भी की है.

मधुसूदन त्रिपाठी ने कहा कि योगी बौखलाहट में इस तरह का काम कर रहे हैं. उनके ऊपर चुनाव नहीं लड़ने का दबाव बनाया जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि ईवीएम मशीन में उन्‍हें गड़बड़ी की आशंका है. वहां पर प्राइवेट आदमी क्‍यों जाते हैं जहां ईवीएम रखा हुआ है. मैं यहां का बेटा हूं. जनता मेरे साथ है. बीजेपी प्रत्‍याशी को जनता नकार चुकी है. उनसे कोई लड़ाई नहीं है. योगी लड़ाई बनाना चाहते हैं. ईवीएम पर मुझे कोई विश्‍वास नहीं है. जनता मुझे वोट देगी. लेकिन, योगी इसे ईवीएम से बीजेपी में कनवर्ट करा सकते हैं. बटन पंजा का दबाएंगे और जाएगा फूल को.चुनाव आयोग इस पर कार्रवाई करे.

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस यहां पर दंगा फसाद न कराएं. चुनाव आयोग अच्‍छे से चुनाव कराए. ऐसा न हो यहां पर कोई चुनाव लड़ने न आए. छह चरण में दंगा नहीं होने पर उन्‍हें सातवें चरण में दंगा होने की आशंका क्‍यों हैं. इस सवाल पर उन्‍होंने कहा कि क्‍योंकि ये उनका जिला है. इसलिए उन्हे आशंका है. क्‍योंकि उनकी जमीन खिसक चुकी है और उनके पास दंगा के अलावा कुछ और नहीं है.

यूपी: PM मोदी का काशी के नाम संदेश, रिकार्ड मतदान करके बीजेपी को जिताएं

यूपी: योगी बोले, 'सपा, बसपा, कांग्रेस की सहानुभूति आतंकवादियों के साथ'

हापुड़ गैंगरेप मामला: राष्ट्रीय महिला आयोग ने यूपी डीजीपी को लिखा पत्र, मांगी विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट

यूपी: महामिलावटी लोगों के पास नामी और बेनामी संपत्तियों का अंबार- पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट और नितिन नवीन के खिलाफ पूर्व IPS की विवादित टिप्पणी, 'BJP को…'
CM सम्राट और नितिन नवीन के खिलाफ पूर्व IPS की विवादित टिप्पणी, 'BJP को…'
अमित शाह का जिक्र, 'माफी मांगो' नारे के बीच राहुल के बचाव में आए अखिलेश यादव
अमित शाह का जिक्र, 'माफी मांगो' नारे के बीच राहुल के बचाव में आए अखिलेश यादव
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget