एक्सप्लोरर

बिहार का लाल बना 'गूगल ब्वॉय', मिला 1.16 करोड़ का पैकेज

आदर्श कहते हैं है कि मैथ्स के प्रति उनकी रूचि काफी गहराई तक थी. जब गूगल से बुलावा आया तो उन्हें कोई अचरज नहीं हुआ क्योंकि वे जानते थे कि गूगल उन्हें ज़रूर चुनेगा.

पटना: बिहार की राजधानी पटना के छोटकी खरवां गांव के रहने वाले आदर्श ने उस सपने को हासिल कर लिया जिसे उन्होंने आठवीं क्लास से संजो रखा था. बोर्ड एग्जाम्स में मैथ्स में 100 में 100 पाने वाले आदर्श को इस सब्जेक्ट से बेहद लगाव हो गया था. जब कभी मैथ्स से जुड़ा कॉम्पिटीशन हुआ तो उन्होंने कोई मौका नहीं छोड़ा. आज उसी का नतीजा है कि पहली बार में आईआईटी पास किया और पहली बार में ही गूगल में नौकरी हासिल कर ली. उन्हें 1.16 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है.

गूगल में जगह पाना बड़ा सम्मान: आदर्श

आदर्श कहते हैं है कि मैथ्स के प्रति उनकी रूचि काफी गहराई तक थी. जब गूगल से बुलावा आया तो उन्हें कोई अचरज नहीं हुआ क्योंकि वे जानते थे कि गूगल उन्हें ज़रूर चुनेगा. जब उनसे पूछा गया कि गूगल में नौकरी पाने और एक करोड़ रुपये का पैकेज पाने में बड़ी बात है तो आदर्श ने बड़े गर्व से कहा उनके लिए गूगल में जगह पाना बड़ा सम्मान है.

पिता चाहते थे कि यूपीएससी पास करें आदर्श

बिहार में यूपीएससी का क्रेज़ है. पिता भी चाहते थे कि आदर्श यूपीएससी पास करके डीएम-एसपी बने. लेकिन आदर्श ने कहा कि डीएम-एसपी बनने से बड़ी बात गूगल में नौकरी पाना है. आदर्श ने इसके लिए कड़ी मेहनत की. नौवीं क्लास में ही उन्होंने ठान लिया था कि इंजीनियर बनना है. वहीं से आदर्श ने आईआईटी की तैयारी शुरू कर दी थी.

फिल्मों से प्रेरणा लेते हैं आदर्श

आदर्श कहते हैं, ''जो भी करो मन लगा कर करो..चाहे फिल्म देखो, गेम्स खेलो या पढ़ाई करो.'' आदर्श को फिल्में देखना बहुत पसंद है. वे फिल्मों से प्रेरणा लेते हैं. हॉलीवुड फिल्म 'ट्रांसफॉर्मर' के डायलॉग 'तुम कौन हो और तुम यहा क्यों हो' (हु आर यू एंड व्हाई आर यू हियर) से वे बहुत प्रभावित हुए थे.

गूगल में नौकरी पाने वाले आदर्श ने बारहवीं तक की पढ़ाई बीडी पब्लिक स्कूल से पूरी की. इसके बाद आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. उन्होंने अपने कॉलेज प्लेसमेंट से मिली नौकरी को छोड़ कर गूगल का ऑफर स्वीकार किया. आदर्श कहते है, ''गूगल की नौकरी कोई चौकाने वाली बात नहीं थी लेकिन परिवार वालों की बधाइयां मिलती हैं तो पता चलता है की उन्होंने क्या हासिल किया है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
Vaishno Devi: कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget