एक्सप्लोरर

पांच पन्ने का सुसाइड नोट लिख कर छात्रा ने की खुदकुशी, पुलिस ने शुरु की तफ्तीश

सुसाइड करने वाली छात्रा ने यूपी पुलिस में तैनात अपने मंगेतर पर दहेज़ की लालच में शादी तोड़ने का आरोप लगाते हुए पांच पेज का सुसाइड नोट लिखा है.

प्रयागराज: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत कटारे पर अगवा कर रेप का आरोप लगाने वाली छात्रा ने ज़हर खाकर खुदकुशी कर ली है. छात्रा ने यूपी पुलिस में तैनात अपने मंगेतर पर दहेज़ की लालच में शादी तोड़ने का आरोप लगाते हुए पांच पेज का सुसाइड नोट लिखा है.

सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि दरोगा ने पैसों की लालच में उससे शादी करने से मना कर दिया. शादी पंद्रह मई को ही होनी थी. दोनों ही पक्षों की तरफ से न सिर्फ कार्ड छप गए थे, बल्कि तमाम रिश्तेदारों में बंट भी गए थे. छात्रा ने मंगेतर दरोगा के प्रयागराज स्थित घर पर ही खुदकुशी की. शुक्रवार की रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

यूपी के मऊ जिले की रहने वाली युवती भोपाल की माखनलाल चतुर्वेदी युनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही थी. पिछले साल उसने मध्य प्रदेश के तत्कालीन कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे पर अगवा कर रेप करने की एफआईआर दर्ज कराई थी. हालांकि बाद में दोनों में समझौता हो गया था.

पढ़ाई के दौरान ही सोशल मीडिया के जरिये युवती की दोस्ती यूपी पुलिस के दरोगा कालका प्रसाद सिंह से हो गई. पिछले साल अठारह अगस्त को दोनों से सगाई कर ली. इसी पंद्रह मई को उनकी शादी होनी थी. दो मई की रात को युवती ने मंगेतर कालका के प्रयागराज के झूंसी इलाके में स्थित घर के बाहर पांच पेज का सुसाइड नोट लिखा और दरवाजे पर ही जहर खा लिया.

उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अपने सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि सगाई में उसके परिवार वालों ने चौबीस लाख रूपये दिए हैं. दरोगा व उसका परिवार बीस लाख रूपये और दिए जाने की मांग कर रहा है. पैसे न देने की सूरत में शादी से इंकार कर रहा है.

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. आरोपी दरोगा कालका सिंह इन दिनों यूपी के फतेहपुर जिले की कोतवाली में तैनात है. खुदकुशी करने वाली छात्रा के परिवार वालों ने इंसाफ की गुहार लगाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget