एक्सप्लोरर

गिरिराज सिंह का नीतीश पर निशाना, अधिकारी पर भी भड़के, कहा- बेगूसराय के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने प्रशासन पर ठीक से काम नहीं करने का आरोप लगाया. गिरिराज सिंह अधिकारियों के क्षेत्र में नहीं पहुंचने पर भी नाराज दिखे.

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने आज अपने संसदीय क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान बारिश में भीगकर उन्होंने लोगों  की समस्या सुनी और अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया. बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री नहीं पहुंचने पर उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है और अगर ये काम नहीं हो रहा है तो इससे स्पष्ट है कि बेगूसराय के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है. अधिकारियों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नहीं पहुंचने पर भी गिरिराज सिंह गुस्से में दिखे.

गिरिराज सिंह ने कहा, ''अगर हम सरकार से डिमांड न करें तो किससे डिमांड करें. सरकार राज्य की होती है. अगर ये नहीं होगा तो मैं तो कहूंगा कि बेगूसराय के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है.''

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अधिकारियों के क्षत्र से अनुपस्थित रहने पर कहा कि ये रवैया नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि वह सुबह से क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं लेकिन अधिकारी गायब हैं. गिरिराज सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए राज्य सरकार से अविलंब मदद पहुंचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को नाव, दवाई और मवेशियों के चारा की सख्त जरूरत है.

बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह क्षेत्र भ्रमण के दौरान यहां के एसडीओ पर भी गुस्सा हो गए. दरअसल, गिरिराज सिंह जब लोगों की समस्या सुन रहे थे तो इस दौरान एसडीओ गाड़ी में बैठकर ही उनसे बाचतीच कर रहे थे. इसके बाद गिरिराज सिंह गुस्सा हो गए. उन्होंने कहा, ''आपके बारे में जो भी सुना हूं कोशिश कीजिए कि यह दुबारा न सुनना पड़े.''

गिरिराज सिंह ने एसडीओ से कहा, ''आप एक सरकारी मुलाजिम हैं आपकी नजर में सभी जनता सामान्य है. किसी भी सूरत में आप तमाम बाढ़ पीड़ित लोगों को सुविधा मुहैया कराएं. डीएम से बात कीजिए जहां से भी हो व्यवस्था आपको करनी है नहीं तो आप के विरोध में मैं कमिश्नर, मुख्यमंत्री, चीफ सेक्रेटरी से भी बात करूंगा.''

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक: उपचुनाव की घोषणा के बाद टूटा कांग्रेस-JDS गठबंधन, कुमारस्वामी बोले- सभी 15 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

ह्यूस्टन पहुंचे पीएम मोदी, कल 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम को करेंगे संबोधित, ट्रम्प भी रहेंगे मौजूद

एनआरसी पर बोले अमित शाह- सरकार का मकसद अल्पसंख्यकों को परेशान करना नहीं

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग
'हम मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं तो आप भी आ जाइए', बसपा चीफ मायावती पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार
'हम मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं तो आप भी आ जाइए', बसपा चीफ मायावती पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget