एक्सप्लोरर

डिप्टी सीएम बनने की अटकलों के बीच गिरिराज सिंह का विवादित बयान, जेडीयू ने लगाई फटकार

उनके इस बयान पर जेडीयू ने गिरिराज सिंह को नसीहत दे डाली. नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने कहा कि गिरिराज सिंह समाज को बांटना चाहते हैं.

नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. उनके ताजा बयान ने बिहार का सियासी पारा चढ़ा दिया है. उनके इस बयान का असर इतना हुआ कि बिहार में सहयोगी जेडीयू ने उन्हें फटकार लगा दी. गौरतलब है कि बिहार में जेडीयू और बीजेपी गठबंधन की सरकार है.

दरअसल बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने राम मंदिर के मसले पर अल्पसंख्यकों को धमकी भरे लहजे में कहा कि जो लोग राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं वे समर्थन में आ जाएं वरना 100 करोड़ हिंदू नाराज हो जाएंगे. अगर ये नफरत ज्वाला में बदल गई तो सोचें फिर क्या होगा? इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं सनातन धर्म के लिए बीजेपी, मंत्री पद और सांसद पद छोड़ सकता हूं." गिरिराज सिंह इस तरह के बयान का क्या सियासी असर होता है ये देखना दिलचस्प होगा.

उधर चर्चा है कि बिहार में दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं. फिलहाल बीजेपी कोटे से सुशील मोदी डिप्टी सीएम पद संभाल रहे हैं. अटकलें हैं कि दूसरा डिप्टी सीएम भी बीजेपी कोटे से ही होगा और इसमें गिरिराज सिंह का नाम आ रहा है. इसके पीछे बीजेपी की रणनीति छिपी है. दरअसल बिहार में एससी-एसटी एक्ट को लेकर सवर्ण वोटर बीजेपी से नाराज चल रहे हैं. ऐसे में बीजेपी को एक ऐसा नेता चाहिए जो इनकी नाराजगी को दूर कर सके.

गिरिराज सिंह के विवादित बयान को लेकर जेडीयू ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें फटकार तक लगा दी. नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने कहा कि गिरिराज सिंह समाज को बांटना चाहते हैं. जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा, ''ये देश सबका है और गिरिराज सिंह जैसे नेता ऐसे बयान देकर समाज और देश को बांटना चाहते हैं. गिरिराज सिंह मीडिया की डार्लिंग हैं, इसीलिए ये ऐसे बयान देकर खबरों में बने रहते हैं. गिरिराज सिंह को बेरोजगारी, महंगाई पर बात करनी चाहिए.'' उन्होंने कहा, ''गिरिराज सिंह को इतिहास पढ़ने की जरूरत है क्योंकि अगर वो इतिहास पढ़ लेते तो बख्तियारपुर का नाम बदलने की बात नहीं करते. सिंह के पास अपना कोई वोट नहीं है.''

दूसरी बात ये भी है कि नीतीश और गिरिराज में कई मौकों पर तल्खी दिख चुकी है. दरभंगा में मोदी चौक नाम को लेकर एक हत्या हुई तो गिरिराज ने बिहार सरकार पर सवाल खड़े किए. अश्विनी चौबे के बेटे वाले मामले में भी गिरिराज, नीतीश की लाइन से अलग दिखे थे. अब आने वाले वक्त में बिहार में क्या सियासी गुल खिलेगा, इसपर सब की नजरें टिकी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget