एक्सप्लोरर

गिरिराज के बिगड़े बोल- कन्हैया-तनवीर को कहा नाग और सांप, बोले- कुचल दिया जाएगा फन

बेगूसराय सीट पर चुनाव दिलचस्प होने वाला है. क्योंकि इस सीट से सीपीआई ने कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाया है. वहीं महागठबंधन ने तनवीर हसन को टिकट दिया है.

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय से बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने विवादित बयान दिया है. गिरिराज सिंह ने अपने बयान में बेगूसराय से ही सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार और आरजेडी उम्मीदवार तनवीर हसन को नाग और सांप कहा है. गिरिराज सिंह ने कहा है कि मेरे खिलाफ नाग और सांप खड़े हैं. जो भी पहले सामने आएगा, उसका फन मरोड़ दिया जाएगा.

मेरी लड़ाई खुद से है- गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा, ‘’दिल्ली और पटना से पत्रकार आकर मुझसे सवाल पूछते हैं कि आपकी टक्कर किससे है. मैं कहता हूं मेरी लड़ाई खुद से है. यहां विकृत राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के बीच लड़ाई है.’’ उन्होंने कहा, ‘’मुझसे किसी ने कहा है कि इस चुनाव में कई लोगों को अपनी औकात पता चल जाएगी.’’

कन्हैया और तनवीर हसन को नाग और सांप बताते हुए उन्होंने कहा, ‘’मेरे सामने नागनाथ और सांपनाथ है, जो भी पहले आएगा उसका फन कुचल दिया जाएगा.’’

बेगूसराय सीट पर दिलचस्प होने वाला है चुनाव 

ध्यान रहे कि गिरिराज सिंह नवादा से सांसद हैं. एनडीए (बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी) में सीट बंटवारों के बाद नवादा की सीट एलजेपी के खाते में गई है. ऐसे में बीजेपी ने गिरिराज सिंह को बेगूसराय से उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि बेगूसराय सीट पर चुनाव दिलचस्प होने वाला है. क्योंकि इस सीट से सीपीआई ने कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाया है. वहीं महागठबंधन ने तनवीर हसन को टिकट दिया है. ऐसे में चुनाव त्रिकोणीय होगा.

बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटों के लिए 7 चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को मतदान होगा. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

यह भी पढ़ें-

बिहार: ससुर चंद्रिका को टिकट मिलने से गुस्से में तेज प्रताप, कहा- कोई बाहरी नहीं, सारण से मैं लड़ूंगा चुनाव

वायनाड सीट पर राहुल गांधी के खिलाफ तुषार वेल्लापल्ली होंगे उम्मीदवार, अमित शाह ने की घोषणा

शरद पवार के बहाने पीएम का विपक्ष पर तंज, कहा- हवा का रुख जानते हैं, इसलिए नहीं लड़ रहे चुनाव

राबड़ी देवी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- बिहार आने से पहले 2014-2015 के भाषण वाला वीडियो देख लीजिएगा

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हर 6 मिनट में चलेगी मेट्रो
नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हर 6 मिनट में चलेगी मेट्रो
'बैलट पेपर से मोदी पॉपुलर नहीं रहते', वाराणसी MLC चुनाव के रिजल्ट पर बोले संजय सिंह
'बैलट पेपर से मोदी पॉपुलर नहीं रहते', वाराणसी MLC चुनाव के रिजल्ट पर बोले संजय सिंह
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
Explained: क्या AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget