एक्सप्लोरर

गाजीपुर: पुलिस पर हुए पथराव पर संजय निषाद ने कहा- घटना में बीजेपी के लोगों का हाथ

गाजीपुर पथराव में सुरेश वत्स नाम के एक कॉन्सटेबल की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं. ये घटना तब हुई जब धरने पर बैठे निषाद समाज के लोगों को पुलिस हटाने गई थी.

गाजीपुर: निषाद पार्टी के आरक्षण की मांग को लेकर हुए पथराव में शनिवार को एक सिपाही की मौत हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गाजीपुर से वापसी के तुरंत बाद हुई इस घटना की योगी सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं. सरकार की ओर से मुआवजे के ऐलान, पेंशन और नौकरी के वादे के बीच निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने भाजपा के लोगों पर इस घटना का आरोप मढ़ दिया है. उन्होंने कहा है कि इस घटना में उनके कार्यकर्ताओं का नहीं, बल्कि बीजेपी के लोगों का हाथ है.

संजय निषाद भी इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया है कि उनकी पार्टी अहिंसात्मक आंदोलन में विश्वास करती है. उनके कार्यकर्ता ऐसी किसी भी घटना को अंजाम नहीं दे सकते. निषाद ने आरोप लगाया है कि इस तरह की स्थिति पैदा करने का काम उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है. उन्होंने कहा कि निषादों को आरक्षण देने की बात तो यूपी सरकार करती है, लेकिन उनको उनका हक देती नहीं है, जिस वजह से निषाद समाज के लोग आज सड़कों पर उतरे हुए हैं. आपको बता दें कि गाजीपुर पथराव में सुरेश वत्स नाम के एक कॉन्सटेबल की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं. ये घटना तब हुई जब धरने पर बैठे निषाद समाज के लोगों को पुलिस हटाने गई थी. इस घटना में कुल 22 लोगों को हिरासत में लिया गया. सभी संदिग्धों से नोनहरा थाने में पूछताछ हो रही है. योगी सरकार ने इस घटना की तुरंत जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. सरकार ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की बात भी कही है. इस मामले में सरकार ने मुआवजे का एलान किया है. साथ ही पेंशन और नौकरी के वायदे भी सरकार की तरफ से किए गए हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget