एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में डबल सुसाइड, मां-बेटी ने एक साथ खत्म कर ली जिंदगी

मां और बेटी ने एकसाथ ये कदम क्यों उठाया यह अभी साफ नहीं है. इस घटना से आसपास के इलाके में एक गम का माहौल है और सब लोग हैरान हैं कि आखिर इस परिवार में ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने मौत को गले लगा लिया.

गाजियाबाद: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में डबल सुसाइड की घटना सामने आई है जहां HAL कंपनी के एक अधिकारी की पत्नी और उसकी बेटी ने घर में आत्महत्या कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पीड़ित परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाला है और कुछ समय से इंदिरापुरम में रहता है.

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस बाहर का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई. जब पुलिस अंदर पहुंची तो महिला का शव को उसके बेडरूम में पंखे से लटका हुआ था और 29 साल की बेटी उसी कमरे में बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थी.

बता दें कि इंदिरापुरम इलाके में HAL कंपनी में कार्यरत एक अधिकारी का परिवार न्याय खंड 2 में रहता है रात करीब 9:00 बजे पुलिस को सूचना मिली की किसी ने आत्महत्या कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने डबल सुसाइड की जांच शुरू कर दी है, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि आखिर आत्महत्या की वजह क्या थी. 29 साल की बेटी एक निजी कंपनी में बतौर सीए का काम करती थी जब की पत्नी हाउसवाइफ थी.

घटना के वक्त अधिकारी और उनकी छोटी बेटी घर से बाहर थे जब वह घर लौटे तो दरवाजा बंद था. उन्होंने आवाज लगाई फिर खिड़की में झांक के देखा तो अंदर से किसी तरह की कोई आवाज नहीं आई तो उन्हें कुछ शक हुआ. घबराए बाप-बेटी ने आस-पास के लोगों को बुलाया और फिर पुलिस को सूचना दी. जब सबने अंदर जाकर देखा तो पत्नी पंखे से लटकी हुई थी जबकि बड़ी बेटी बेड पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी.

मां और बेटी ने एक साथ आत्महत्या क्यों कर ली यह अभी साफ नहीं है. इस घटना से आसपास के इलाके में एक गम का माहौल है और सब लोग हैरान हैं कि आखिर इस परिवार में ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने मौत को गले लगा लिया. फिलहाल पुलिस इसे सुसाइड मान रही है और इसकी जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
द्रास में सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी, जोजिला-मीनामार्ग में बदला नजारा
द्रास में सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी, जोजिला-मीनामार्ग में बदला नजारा
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget