एक्सप्लोरर

यूपी: उन्नाव में गैंगरेप की एक और वारदात, पीड़िता ने मां सहित किया आत्मदाह का प्रयास

यूपी के उन्नाव से एक और गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने अपनी मां के साथ आत्मदाह का प्रयास किया है. पुलिस ने बताया कि वो इस मामले में कार्रवाई कर रही है.

उन्नाव: यूपी के उन्नाव से एक बार फिर गैंगरेप का एक मामला सामने आया है. माखी थानाक्षेत्र में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की पीड़िता ने कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी मां के साथ आत्मदाह का प्रयास किया जिसके बाद पीड़िता को अधिकारियों से मिलाया गया.

बीजेपी से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा नाबालिग से बलात्कार का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि सामूहिक दुष्कर्म के एक अन्य मामले को लेकर माखी चर्चा में है. माखी थाना प्रभारी राज बहादुर ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया.

पीड़िता गुरूवार को अपनी मां के साथ कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने पहुंच गई. पुलिस ने दोनों को पकड़ कर उनके हाथ से पेट्रोल भरी बोतल तथा माचिस लेकर उन्हें जिलाधिकारी देवन्द्र पांडेय से मिलाया. जिलाधिकारी ने माखी थाना प्रभारी को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं.

थाना प्रभारी राज बहादुर ने बताया कि माखी थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बीती 24 जुलाई को गांव के तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि 17 जुलाई को वह मायके आई थी. माता पिता 19 जुलाई को किसी रिश्तेदार के यहां गये थे.

पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, देर रात आरोपियों ने पिता के सड़क हादसे में घायल होने की झूठी सूचना देकर दरवाजा खुलवाया और उसे बाइक से अगवा कर घर से करीब डेढ किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.

थाना प्रभारी ने पीड़िता द्वारा लिखायी गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंचे तो तीनों आरोपी बाइक से भाग निकले. माखी पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि एक अन्य आरोपी ने शुक्रवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि शेष बचे एक आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब चलता रहता है...', दतिया में समर्थकों के बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
'सब चलता रहता है...', दतिया में समर्थकों के बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget