एक्सप्लोरर

मथुरा: एकांतवास में रहे तेज प्रताप, चारों धाम के दर्शन के साथ की गिरिराज पर्वत की परिक्रमा

बता दें कि शादी के महज छह महीने बाद तेजप्रताप ने गत 1 नवम्बर को तलाक की अर्जी दाखिल की थी और उसके बाद से वह कुछ तीर्थस्थलों का भ्रमण करने के बाद अपने आधा दर्जन मित्रों की मण्डली के साथ 6 नवम्बर को अचानक वृन्दावन पहुंचे थे.

मथुरा: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के पुत्र एवं राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव कुछ दिन तक ब्रजक्षेत्र में रहने के बाद बुधवार को पटना लौट गए. बताया जा रहा है कि वह वहां इसी महीने की शुरुआत में दाखिल की गई तलाक संबंधी अर्जी की सुनवाई की प्रक्रिया में शामिल होंगे.

बता दें कि शादी के महज छह महीने बाद तेजप्रताप ने गत 1 नवम्बर को तलाक की अर्जी दाखिल की थी और उसके बाद से वह कुछ तीर्थस्थलों का भ्रमण करने के बाद अपने आधा दर्जन मित्रों की मण्डली के साथ 6 नवम्बर को अचानक वृन्दावन पहुंचे थे.

ब्रज प्रवास के दौरान उन्होंने पूरा समय या तो एक गेस्ट हाउस में एकांतवास के रूप में बिताया, या फिर अलग-अलग तीर्थस्थल का भ्रमण करते रहे. लेकिन मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाये रखी. बताया जाता है कि वह कुछ दिन गुप्त तौर पर गौड़ीय आश्रम में भी रहे.

इस बीच उन्होंने ऑटो रिक्शा में बैठकर गिरिराज पर्वत की परिक्रमा लगाई. ब्रज चैरासी कोस की यात्रा में आने वाले चारों धाम के दर्शन किए. वृन्दावन में यमुना में नौका विहार किया. टटियास्थल के दर्शन किए. बरसाना में राधारानी के मंदिर में भी दर्शन किये.

इस दौरान उन्होंने बिहार वन गौशाला में गायों के साथ समय बिताया. चमेली वन, वृंदादेवी, नंदभवन, गहवर वन, प्रिया कुण्ड, वृषभान कुण्ड, कीर्तिकुण्ड, सूर्यकुण्ड, अष्टसखी कुण्ड, खेलवन, गोकुल, महावन, दाऊजी आदि के दर्शन किए.

वृन्दावन में उनके स्थानीय मित्र लक्ष्मण प्रसाद के अनुसार बुधवार को वह शेरगढ़ क्षेत्र में विहार वन होते हुए एक्सप्रेस-वे से दिल्ली की ओर निकल गए. जहां से उनका हवाई मार्ग से दिल्ली जाने का कार्यक्रम है.

तेजप्रताप के मित्र ने उम्मीद जताई कि वहां मामले की पैरवी के बाद वह अपने राजनीतिक जीवन में लौट जाएंगे और पूर्ववत सभी जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने यह भी संभावना जताई कि वह बिहार विधानसभा के आगामी शीत सत्र में भी भाग लेंगे और क्षेत्रीय जनता के हितों के मुद्दे उठाते हुए नजर आ सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले- अब मोदी सरकार का अंत तय
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले- अब मोदी सरकार का अंत तय
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget