एक्सप्लोरर

कानून के शिकंजे में फंसे 'डिप्टी सीएम', गाड़ी पर बीजेपी का झंडा और लालबत्ती लगाकर कर रहे थे रौब-गालिब

कई दिन से मेरठ के आउटर इलाके में गाड़ी पर बीजपी का झंडा और उप-मुख्यमंत्री का स्टीकर लगाकर घूम रहे एक शख्स को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया. मोदीपुरम पुलिस के हत्थे चढ़ा यह शख़्स सहारनपुर का निवासी है.

मेरठ: कई दिन से मेरठ के आउटर इलाके में गाड़ी पर बीजपी का झंडा और उप-मुख्यमंत्री का स्टीकर लगाकर घूम रहे एक शख्स को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया. मोदीपुरम पुलिस के हत्थे चढ़ा यह शख़्स सहारनपुर का निवासी है. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो खुद को डिप्टी सीएम बताकर यह इलाके में लोगों से वसूली कर रहा था. मेरठ के परतापुर, मोदीपुरम और पल्लवपुरम इलाके में पिछले कई दिनों से एक ब्लैक डस्टर गाड़ी घूम रही थी. इस गाड़ी के अगले और पिछले शीशे पर स्टीकर लगा हुआ था जिस पर उप-मुख्यमंत्री उत्तर-प्रदेश, गृह एवं खनन विभाग लिखा था. गाड़ी के बोनट पर बीजपी का झंडा भी लगा था और गाड़ी की छत पर लाल बत्ती और हूटर भी लगा था. बहुत से लोगों ने इस गाड़ी को देखने के बाद इलाके के थानों में सूचना दी थी और गाड़ी की तस्वीर भी ले ली थी. ऐसे हत्थे चढ़े बिना शपथ वाले उप-मुख्यमंत्री पुलिस कई दिन से इस गाड़ी की तलाश में थी. पल्लवपुरम थाना पुलिस को इस गाड़ी के मोदीपुरम इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली तो पुलिस मौके की ओर दौड़ गई. पुलिस को मौके पर गाड़ी मिली और उस गाड़ी से सहारनपुर निवासी अनुरुद्ध कर्णवाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. कानून के शिकंजे में फंसे 'डिप्टी सीएम', गाड़ी पर बीजेपी का झंडा और लालबत्ती लगाकर कर रहे थे रौब-गालिब कर्णवाल ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी गाड़ी सरकारी है और वह 7 दिन पहले उत्तर-प्रदेश का उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है. उसे अभी तक शपथ नही दिलाई गई है. गाड़ी के ऊपर लालबत्ती और हूटर भी लगा हुआ था. तो मानसिक बीमारी के चलते अनुरूद्ध बना डिप्टी सीएम पुलिस अनुरूद्ध कर्णवाल और उसकी गाड़ी को लेकर थाने ले आई. अनुरूद्ध का आत्मविश्वास देखकर पुलिस ने सहारनपुर में जब उसके पिता राजेन्द्र कर्णवाल के फोन पर बात की तो पता चला की अनुरूद्ध कई दिनों से गाड़ी समेत घर से गायब है और घरवाले उसे तलाश कर रहे हैं. पिता ने बताया कि उसकी मानसिक हालत अच्छी नहीं है और उसका इलाज भी चल रहा है. यह भी पता चला है कि अनुरुद्ध ऐसे करतब वह कई बार पहले भी कर चुका है. पुलिस ने फिलहाल अनुरुद्ध कर्णवाल को पल्लवपुरम थाने में रखा हुआ है. उसके पिता उसकी बीमारी से जुड़े दस्तावेज लेकर मेरठ पहुँच रहे हैं. पुलिस ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जायेगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget