एक्सप्लोरर

इटली की पत्रकार ने वाराणसी पुलिस को बताया भ्रष्ट, स्मृति ईरानी से मांगी मदद

एक विदेशी महिला पत्रकार ने वाराणसी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होने गृहमंत्री अमित शाह और स्मृति इरानी से मदद की गुहार लगाई है.

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक विदेशी महिला पत्रकार ने सवाल खड़े कर दिए हैं. इटली की पत्रकार फ्रांसेस्का मरीनो ने ट्वीट करके वाराणसी पुलिस को भ्रष्ट बताते हुए उसकी कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधा है. उनका कहना है कि उनके द्वारा अडॉप्ट किये गए भाई-बहन को वाराणसी की भेलूपुर पुलिस दहेज़ उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के झूठे मुकदमे में फंसा रही है.

फ्रांसेस्का ने ट्वीट करके बताया है कि उन्होंने संध्या और राम नाम के दो बच्चों को बहुत पहले गोद ले लिया था और उन्हें अपने साथ इटली ले गईं. संध्या के बड़े होने पर उन्होंने उसकी शादी करा दी. इस बीच राम ने भी बनारस की ही रहने वाली लड़की से शादी की इच्छा जाहिर की, उन्हें यह रिश्ता पसंद नहीं आया. उनका कहना है कि उनका डर सही साबित हुआ.

शादी के बाद राम की पत्नी न तो बनारस स्थित घर आई और न ही वह इटली आई. जब राम ने उसे घर आने के लिए कहा तो उसने साफ़ मना कर दिया. इसके बाद जब राम ने डाइवोर्स माँगा तो उससे शादी के खर्च के 5 लाख सहित 7 लाख रुपयों की डिमांड हुई. फ्रांसेस्का ने शादी के समय राम द्वारा दहेज मांगे जाने के आरोप को भी सिरे से नकार दिया है.

फ्रांसेस्का का कहना है कि यह डिमांड अब बढ़कर 10 लाख रुपयों तक जा पहुंची है. इस बीच राम और संध्या के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और दहेज का सामान हड़प लेने का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है. जबकि संध्या उस समय भारत में ही नहीं थी और न ही राम की पत्नी उसके घर रहने आई थी. ऐसे में FIR में संध्या का नाम आने से फ्रांसेस्का को बहुत आश्चर्य हुआ.

फ्रांसेस्का का आरोप है कि भेलूपुर पुलिस ने लड़की वालों से पैसे लेकर राम और संध्या के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस बारे में जब उन्होंने भेलूपुर पुलिस से सम्पर्क किया तो पुलिस ने उनसे पैसा देकर इस मामले में समझौता करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. यही नहीं फ्रांसेस्का का आरोप यह भी है कि भेलूपुर पुलिस ने उन्हें इस मुकदमे के FIR की कॉपी भी नहीं दी है.

इटली की पत्रकार ने वाराणसी पुलिस को बताया भ्रष्ट, स्मृति ईरानी से मांगी मदद

जब कोई हल नहीं निकला तो फ्रांसेस्का ने इस पूरे मामले की जानकारी ट्विटर पर शेयर करते हुए वाराणसी पुलिस को भ्रष्ट बताया है. इस मामले में उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह और स्मृति इरानी से मदद की गुहार लगाई है. फ्रांसेस्का द्वारा वाराणसी पुलिस की कार्यप्रणाली को भ्रष्ट बताने के बाद, एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने अपना परिचय देते हुए अपना सीयूजी नंबर उन्हें उपलब्ध कराया है और उनसे सीधा सम्पर्क करने को कहा है.

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने फ्रांसेस्का को आश्वासन दिया है कि इस मामले की पूरी जांच होगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. इस मामले में एसएसपी आनंद कुलकर्णी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीओ भेलूपुर अनिल कुमार राय को निर्देशित किया गया है और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरा फोन क्यों नहीं उठाया?' शिवसेना पार्षद ने डॉक्टरों से की मारपीट, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'शिंदे सेना का...'
'मेरा फोन क्यों नहीं उठाया?' शिवसेना पार्षद ने डॉक्टरों से की मारपीट, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'शिंदे सेना का...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget