एक्सप्लोरर

गोरखपुर के डोमिनगढ़ रेलवे स्‍टेशन पर टला बड़ा हादसा, बेपटरी हुए बाघ एक्‍सप्रेस के चार पहिए

ट्रेन में सफर कर रहे यात्री राकेश ने बताया कि ट्रेन में जोर से घड़घड़ाहट की आवाज आने लगी. उन लोगों को पहले कुछ समझ में नहीं आया. उन्‍होंने खिड़की से बाहर देखा, तो कई ग्रामीण ट्रेन को रोकने के लिए इशारा कर रहे थे.

गोरखपुर: रायबरेली में ट्रेन हादसे के दूसरे दिन पूर्वोत्‍तर रेलवे के मुख्‍यालय गोरखपुर डोमिनगढ़ रेलवे स्‍टेशन पर आज दोपहर बड़ा हादसा टल गया. काठगोदाम से हावड़ा की ओर जाने वाली बाघ एक्‍सप्रेस के एक एसएलआर बोगी के चार पहिए बेपटरी हो गए. जोरदार आवाज के बाद ग्रामीणों ने चलती ट्रेन को रोकने के लिए आवाज देना शुरू किया. ट्रेन के पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को सकुशल रोक लिया. हादसे में कोई भी यात्री हताहत नहीं है. काठगोदाम से हावड़ा जा रही 13020 बाघ एक्‍सप्रेस 12 बजकर 59 मिनट पर गोरखपुर जंक्‍शन से तीन किलोमीटर पहले डोमिनगढ़ रेलवे स्‍टेशन पहुंचने वाली थी. उसके ठीक पहले ही ये हादसा हो गया. ट्रेन में सफर कर रहे यात्री राकेश ने बताया कि ट्रेन में जोर से घड़घड़ाहट की आवाज आने लगी. उन लोगों को पहले कुछ समझ में नहीं आया. उन्‍होंने खिड़की से बाहर देखा, तो कई ग्रामीण ट्रेन को रोकने के लिए इशारा कर रहे थे. उन्‍हें ये समझते देर नहीं लगी कि कोई हादसा हो गया है. उसके बाद ट्रेन के पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को सकुशल रोक दिया. गोरखपुर के डोमिनगढ़ रेलवे स्‍टेशन पर टला बड़ा हादसा, बेपटरी हुए बाघ एक्‍सप्रेस के चार पहिए यात्री मोहन कुमार ने बताया अचानक से आवाज आने की वजह से वे लोग डर गए. उन्‍हें लगा कि कोई बड़ा हादसा हो गया है. जब वे लोग नीचे उतरे तो देखे कि इंजन के पीछे वाले डिब्‍बे के के चार पहिए बेपटरी हो गए हैं. उन्‍होंने बताया कि दुर्घटना की आहट होते ही पायलट ने सूझबूझ से काम लिया और ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया. जिस कारण बड़ा हादसा टल गया. पायलट समय पर ब्रेक नहीं लगाता, तो जान-माल का भारी नुकसान होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. घटना के तत्‍काल बाद मुख्‍यालय होने की वजह से सहायता यान भी समय से राहत कार्य के लिए पहुंच गया. ये हादसा डोमिनगढ़ रेलवे स्‍टेशन से सौ मीटर पहले हुआ. सहायता यान की मदद से डिब्‍बे को पटरी पर लाया गया. मौके पर जिलाधिकारी के. विजयेन्‍द्र पाण्डियन, एसएसपी शलभ माथुर समेत रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. जिलाधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. गोरखपुर के डोमिनगढ़ रेलवे स्‍टेशन पर टला बड़ा हादसा, बेपटरी हुए बाघ एक्‍सप्रेस के चार पहिए पूर्वोत्‍तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सीपी चौहान ने बताया कि काठगोदाम से हावड़ा जा रही 12030 बाघ एक्‍सप्रेस के पहले डिब्‍बे के पीछे के चार पहिए बेपटरी हो गए. इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. हादसा उस वक्‍त हुआ जब ट्रेन डोमिनगढ़ रेलवे स्‍टेशन में प्रवेश कर रही थी. पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को रोक दिया. ये हादसा दोहपर 12.59 बजे हुआ. सहायता यान मौके पर पहुंच गया. बोगी को पटरी पर लाने के बाद रूट को पुनः संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget