एक्सप्लोरर

यूपी: प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों का बेरहमी से कत्ल किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दिल दहला देने वाली इस वारदात में परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल भी हुई है. परिवार पर जानलेवा हमला धारदार हथियार से किया गया था. एक ही परिवार के चार लोगों का कत्ल किसने और क्यों किया, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है. रिश्तेदारों और दूसरे करीबियों ने किसी तरह की रंजिश से इन्कार किया है.

यह वारदात शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर होलागढ़ थाना क्षेत्र के देवापुर गांव की है. विमलेश पांडेय नाम के 45 साल के शख्स पत्नी, दो बेटियों और इकलौते बेटे के साथ रहते थे. मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले विमलेश पिछले करीब 25 सालों से यहीं मकान बनाकर रह रहे थे. वह घर पर ही क्लीनिक चलाते थे और लोगों का इलाज करते थे. बड़ी बेटी की शादी उन्होंने इसी साल फरवरी महीने में की थी. इसके अलावा दोनों बेटियां प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थीं, जबकि बेटा पढ़ाई करता था.

हत्या की वारदात को रात के समय अंजाम दिया गया था. शवों के पास ही चापड़ और रॉड पड़ी हुई थी. घर की आलमारी और बक्से में रखे सामान बिखरे पड़े हुए थे. पुलिस लूट के साथ ही दुष्कर्म के बाद हत्या के एंगल पर छानबीन कर रही है. मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. घटना की जानकारी मिलने के बाद एडीजी और आईजी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे.

यूपी: प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत गंभीर

वारदात से नाराज इलाके के लोगों ने हंगामा भी किया और मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की. प्रयागराज के गंगापार इलाके में पिछले कुछ सालों से इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं. रात के वक्त धारदार हथियार से पूरे परिवार का कत्ल कर दिया जाता है और पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाती है. वारदात में घायल रचना की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है.

यह भी पढ़ें:

Kanpur Encounter 'शिवली का डॉन' कहलाता था कुख्यात अपराधी विकास दुबे, थाने में घुसकर की थी दर्जा प्राप्त मंत्री की हत्या

Kanpur Encounter: यूपी एडीजी ला एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का बड़ा बयान, पुलिस से हुई बड़ी चूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में फिर बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए पीछे, कांग्रेस निकली आगे
Live: दतिया उपचुनाव में फिर बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए पीछे, कांग्रेस निकली आगे
AAP के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को  मकोका के मामले में दिल्ली HC से बड़ा झटका
AAP के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को  मकोका के मामले में दिल्ली HC से बड़ा झटका
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: लगातार आगे चल रहे प्रशांत किशोर, BJP को बड़ा झटका, RJD का पत्ता साफ!
बांकीपुर LIVE: लगातार आगे चल रहे प्रशांत किशोर, BJP को बड़ा झटका, RJD का पत्ता साफ!

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में फिर बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए पीछे, कांग्रेस निकली आगे
Live: दतिया उपचुनाव में फिर बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए पीछे, कांग्रेस निकली आगे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget