एक्सप्लोरर

6 मौतों के बाद जागा लखनऊ प्रशासन, 4 होटल सील, 2 लोग किए गए गिरफ्तार

लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन के पास दो होटलों में हुए अग्निकांड की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं. पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

लखनऊ: लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन के पास दो होटलों में हुए अग्निकांड की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं. पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं. गौरतलब है कि अग्निकांड में पांच लोगों की जान चली गई थी. लखनऊ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि जिन दो होटलों में आग लगी थी, उन्हें और दो अन्य होटलों (कुल चार होटलों) को सील कर दिया गया है. सिटी मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि चार होटल विशेष अभियान चलाकर सील किये गए. इनमें आग की लपेट में आने वाले दो होटल भी शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक (लखनऊ पश्चिम) विकास चंद त्रिपाठी ने कहा, 'हमने पंकज और राजकुमार नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एक होटल प्रबंधक है, जबकि दूसरा सुरक्षा गार्ड है. एफआईआर में दोनों ही होटलों के मालिकों, प्रबंधकों और डयूटी पर मौजूद रहे सुरक्षा गार्डों को नामजद किया गया था.' पंकज होटल विराट में सुपरवाइजर है जबकि राजकुमार एसएसजे इंटरनेशनल होटल का गार्ड है. अग्निकांड के समय दोनों डयूटी पर थे. इस बीच, जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हो गई है. इनमें कानपुर की मेहर, पुणे के संतोष माने, अलीगढ के प्रियांश शर्मा, और पटना के गणेश प्रसाद शामिल हैं. हालांकि, एक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. उल्लेखनीय है कि दोनों होटलों में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई थी जबकि चार अन्य जख्मी हो गए थे. पुलिस ने बताया कि आग चारबाग की दूध मंडी स्थित दो होटलों में सुबह छह बजे के आसपास लगी. स्टाफ सहित दोनों ही होटलों से 55 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था. दमकल की 15 गाडियों ने खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर से पुलिस की लंबी पूछताछ, दोनों गार्ड गिरफ्तार, रौशन आनंद की रिहाई की मांग के साथ प्रदर्शन
खान सर से पुलिस की लंबी पूछताछ, दोनों गार्ड गिरफ्तार, रौशन आनंद की रिहाई की मांग के साथ प्रदर्शन
Punjab News: मोहाली में बड़ा आतंकी साजिश नामाक, 2.5 किलो RDX के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
पंजाब: मोहाली में बड़ा आतंकी साजिश नामाक, 2.5 किलो RDX के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Faridabad News: जेवर एक्सप्रेसवे पर निर्माण की जगह हादसा, क्रेन पलटने से कई मजदूर दबे, एक की मौत
फरीदाबाद: जेवर एक्सप्रेसवे पर निर्माण की जगह हादसा, क्रेन पलटने से कई मजदूर दबे, एक की मौत
Jabalpur News: रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिया 'बेशर्म के फूल', कहा- ऐसा अफसर दोबारा न आए
जबलपुर: रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिया 'बेशर्म के फूल', कहा- ऐसा अफसर दोबारा न आए

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल 2.0 लाने पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
डिलिमिटेशन बिल 2.0 पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी खिलाड़ी, सिर पर लगी भयंकर चोट; मैदान छोड़कर गया बाहर
दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी खिलाड़ी, सिर पर लगी भयंकर चोट; मैदान छोड़कर गया बाहर
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ PM मोदी ने की भेंट, लॉन्ग-टर्म ऊर्जा साझेदारी पर की लंबी और गंभीर चर्चा
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ PM मोदी ने की भेंट, लॉन्ग-टर्म ऊर्जा साझेदारी पर की लंबी और गंभीर चर्चा
Explained: 4 मई से 4 जून तक... फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता बनर्जी?
फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता?
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget