एक्सप्लोरर

यूपी: अखिलेश यादव को रोके जाने के मामले ने पकड़ा तूल, सपा कार्यकर्ताओं ने किया लखनऊ एयरपोर्ट का घेराव

जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी के छात्रसंघ द्वारा आयोजित समारोह में शामिल होने के साथ-साथ कुंभ मेले में भी जाने वाले थे.

नई दिल्ली: यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोक लिया गया है. वह चार्टर्ड प्लेन से प्रयागराज जा रहे थे. अखिलेश ने प्रशासन पर खुद को प्रयागराज ना जाने देने का आरोप लगाया है. बता दें कि सपा के कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट का घेराव कर लिया है और धरना दे रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते लखनऊ एयरपोर्ट पर अतिरिक्त पुलिसबल बुलाया गया है. 2 बसों में पुलिस के जवान एयरपोर्ट पर सपा के धरना स्थल पर पहुंच गए हैं. अखिलेश ने इससे जुड़ा एक ट्वीट भी किया हा जिसमें उन्होंने लिखा है, ''एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से सरकार इतनी डर रही है कि मुझे लखनऊ हवाई-अड्डे पर रोका जा रहा है!" जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी के छात्रसंघ द्वारा आयोजित समारोह में शामिल होने के साथ-साथ  कुंभ मेले में भी जाने वाले थे. एबीवीपी ने अखिलेश के युनिवर्सिटी में आने पर विरोध का एलान किया है. अखिलेश ने एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, '''बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया. पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे. छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकना का एक मात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है.'' एक और ट्वीट अखिलेश की तरफ से किया गया है.... एबीवीपी द्वारा अखिलेश के युनिवर्सिटी में आने पर विरोध का एलान किये जाने से ज़बरदस्त हंगामे की आशंका जताई जा रही है. हंगामे की आशंका की वजह से ही युनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया है. वहीं युनिवर्सिटी प्रशासन ने अखिलेश के कार्यक्रम को मंजूरी  नहीं दी है. लॉ एंड ऑर्डर का हवाला देते हुए प्रशासन ने अखिलेश को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया. प्रशासन ने अखिलेश से कहा कि आपके कार्यक्रम को युनिवर्सिटी प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी है इसलिए आप वहां नहीं जा सकते. अखिलेश को एयरपोर्ट पर रोके जाने की घटना की जानकारी के बाद सामाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं ने एयरपोर्ट का रुख कर लिया है. रोड शो के बाद अब प्रियंका गांधी संभालेंगी ये अहम जिम्मेदारी, 3 दिनों का है प्लान यूपी में प्रियंका का पहला रोड शो, उन्हीं पर टिकी रहीं सबकी निगाहें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LG मनोज सिन्हा का सख्त निर्देश, अमरनाथ यात्रा के रास्तों पर अलर्ट रहे तंत्र, 100% प्रीपेड हो सिस्टम
LG मनोज सिन्हा का सख्त निर्देश, अमरनाथ यात्रा के रास्तों पर अलर्ट रहे तंत्र, 100% प्रीपेड हो सिस्टम
पूर्व IPS किरण बेदी ने बताया छात्र आंदोलन को डील करने का तरीका, वीडियो में समझाया पूरा प्रोसेस
पूर्व IPS किरण बेदी ने बताया छात्र आंदोलन को डील करने का तरीका, वीडियो में समझाया पूरा प्रोसेस
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस की दो टूक, 'गुमराह करने वाली जानकारी न फैलाएं'
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस की दो टूक, 'गुमराह करने वाली जानकारी न फैलाएं'
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget