एक्सप्लोरर

पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर बीजेपी में हुए शामिल, समाजवादी पार्टी के कुछ और सांसद बदल सकते हैं पाला

नीरज शेखर के बाद अब कई और समाजवादी पार्टी (एसपी) नेता हैं जो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. दो सांसद बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं और अखिलेश यादव से नाराज हैं.

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर आज बीजेपी में शामिल हो गए. आज ही वे पीएम नरेंद्र मोदी से मिले और उनका आशीर्वाद भी लिया. दिल्ली के बीजेपी ऑफिस में उन्होंने कहा, “ ये देश सिर्फ़ मोदी जी के हाथों में ही सुरक्षित है, इसीलिए मैं उनके साथ आया हूं”. नीरज शेखर ने कल ही राज्य सभा से इस्तीफ़ा दे दिया था. उनका कार्यकाल अगले साल ख़त्म हो रहा था.

लोकसभा चुनाव के समय से ही नीरज की समाजवादी पार्टी से अनबन चल रही थी. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और नीरज में बातचीत तक बंद थी. दोनों के बीच झगड़े की वजह लोकसभा चुनाव थी. नीरज शेखर यूपी की बलिया से चुनाव लड़ना चाहते थे. लेकिन समाजवादी पार्टी ने उनके बदले सनातन पांडे को टिकट दे दिया, जो चुनाव हार गए. नीरज शेखर बलिया से दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं. वे पूर्व प्रधान मंत्री चंद्रशेखर के बेटे हैं.

सूत्रों की मानें तो नीरज शेखर पिछले कई हफ़्तों से बीजेपी नेताओं के संपर्क में थे. कहा तो ये भी जाता है बीजेपी ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने को भी कहा था, लेकिन तब बात नहीं बन पाई थी. ये बात उन दिनों की है जब समाजवादी पार्टी ने नीरज को टिकट देने से मना कर दिया था. केन्द्र में मोदी सरकार बनने के बाद नीरज ने बीजेपी जाने का फ़ैसला किया. गोड्डा से लोकसभा सांसद निशिकांत दूबे ने मध्यस्थता की. फिर उनकी मुलाक़ात बीजेपी महासचिव भूपेन्द्र यादव से कराई गई. फिर वे कल अमित शाह से मिले. कहा जा रहा है कि बीजेपी ने नीरज को फिर से राज्य सभा भेजने का भी मन बनाया है.

अब इस ख़बर में नया मोड़ ये है कि समाजवादी पार्टी के कुछ और सांसद भी पाला बदल सकते हैं. मतलब ये कि वे अपनी पार्टी छोड कर बीजेपी कैंप में जा सकते हैं. समाजवादी पार्टी के तीन सांसद कमजोर कड़ी हैं. बीजेपी की नजर इन्हीं तीनों नेताओं पर है. ये सभी एमपी पिछड़ी बिरादरी के हैं.

51 दिन से बिना अध्यक्ष कांग्रेस: ABP न्यूज़ ने सोनिया से पूछा- क्या आप चार्ज लेंगी, जवाब मिला- ‘नो कमेंट्स’

दिलचस्प बात ये है कि इनमें से दो सांसद बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं. सबकुछ ठीक रहा तो समाजवादी पार्टी के लिए बुरी खबर कभी भी आ सकती है. इन नेताओं को लगता है कि समाजवादी पार्टी में अब कोई भविष्य नहीं है. इनमें से राज्य सभा के एक सांसद तो अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव के क़रीबी माने जाते हैं. अंदर की खबर ये भी है कि ये नेता अखिलेश यादव के कामकाज के तरीक़े से ख़फ़ा है. इनका कहना है कि उनकी सुनी नहीं जाती है.

नीरज शेखर के इस्तीफ़े के बाद राज्य सभा में समाजवादी पार्टी के अब बारह सांसद बचे रह गए हैं. इनमें रामगोपाल यादव और जया बच्चन भी शामिल हैं. जिन सांसदों पर बीजेपी की नजर है, वे राज्य सभा से इस्तीफ़ा देने को भी तैयार हैं. एक सांसद तो बीजेपी से अपने बेटे के लिए भी कुछ चाहते हैं. अगर विपक्ष के सांसद ऐसे ही पाला बदलते रहे तो फिर राज्य सभा में भी एनडीए को बहुमत मिल जायेगा.

बीजेपी सांसद का सरकार को अनूठा सुझाव: कहा, सड़क बनाने के लिए मंदिरों के पैसे का इस्तेमाल करे सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
एक दुल्हा, तीन दुल्हन; 3 रीलबाज सगी बहनों ने अपने कैमरामेन से की शादी, मंदिर प्रशासन का इनकार
अमरोहा: 3 रीलबाज सगी बहनों ने अपने कैमरामेन से की शादी? मंदिर प्रशासन का इनकार, जांच की मांग
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा एक्टिव, रामपुर DM से मुलाकात करेगा पार्टी डेलीगेशन
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा एक्टिव, रामपुर DM से मुलाकात करेगा पार्टी डेलीगेशन
दिल्ली प्रोटेस्ट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'BJP जब विपक्ष में थी तब...'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'BJP जब विपक्ष में थी तब...'

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget