एक्सप्लोरर

बाढ़ से बेहाल बिहार में अबतक 78 मौत, ऋतिक रोशन के साथ 'सुपर 30' देखने में व्यस्त डिप्टी सीएम

अकेले बिहार में अबतक 78 लोगों की मौत हो चुकी है. सीतामढ़ी में सबसे ज्यादा 18, मधुबनी में 14, अररिया में 12, शिवहर, दरभंगा में 9-9 लोगों की मौत हो चुकी है. बिहार में बाढ़ बारिश से 55 लाख लोग प्रभावित हैं, बाढ़ से प्रभावित 12 जिलों में राज्य सरकार ने 1 हजार 119 राहत शिविर कैंप लगाए हैं.

नई दिल्ली: बाढ़ से बिहार बेहाल है, राज्य का उत्तरी हिस्सा जल प्रलय की इंतेहा देख रहा है. पानी ने लाखों लोगों की जिंदगी पर प्रहार किया है लेकिन सत्ता के अपने अलग मज़े हैं. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी इत्मिनान से सिनेमा का मज़ा ले रहे. सुशील मोदी ने पहले फिल्म 'सुपर 30' में आनंद कुमार का रोल निभाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन का स्वागत किया और फिर सिनेमाघर पहुंचे.

सुशील मोदी अकेले फिल्म देखने नहीं गए थे. उनके साथ बीजेपी के विधायक संजय सरावगी, अरुण सिन्हा और विजय सिन्हा भी पहुंचे थे. खबर तो ये भी थी कि नीतीश कुमार भी फिल्म देखने जाने वाले थे लेकिन ऐन मौके पर कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. फिल्म सुपर 30 आईआईटी के बच्चों को फ्री में कोचिंग देने वाले आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित है और बिहार सरकार ने इसे टैक्स फ्री भी किया हुआ है.

बाढ़ बारिश से पूर्वी भारत परेशान हैं. नेपाल से पानी छोड़े जाने की वजह से उत्तर बिहार पानी पानी है. उत्तर बिहार के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. देशभर में बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा शतक लगा चुका है. अकेले बिहार में अबतक 78 लोगों की मौत हो चुकी है. सीतामढ़ी में सबसे ज्यादा 18, मधुबनी में 14, अररिया में 12, शिवहर, दरभंगा में 9-9 लोगों की मौत हो चुकी है. बिहार में बाढ़ बारिश से 55 लाख लोग प्रभावित हैं, बाढ़ से प्रभावित 12 जिलों में राज्य सरकार ने 1 हजार 119 राहत शिविर कैंप लगाए हैं.

बिहार में राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 26 टीमें तैनात की गई हैं तथा 125 मोटरबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है. केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार की कई नदियां गंडक, बूढी गंडक, बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, कोसी, महानंदा और परमान नदी अलग-अलग जगहों पर आज सुबह खतरे के निशान से ऊपर बह रही थीं. भारत मौसम विभाग के अनुसार, बिहार की सभी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget