एक्सप्लोरर

30 नवंबर तक सीटें दें वरना एनडीए के लिए पैदा हो जाएगी 'खतरनाक स्थिति': कुशवाहा

आज की बैठक में पांच प्रस्ताव पारित किया गए हैं. जिसमें पहला नीतीश कुमार के नीच वाले बयान की निंदा की गई है और उनसे मांग की गई है कि वो अपना बयान वापस लेकर खेद व्यक्त करें.

पटना: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में अपनी में स्थिति निर्धारित करने के लिए आज हुई राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) बैठक में पांच प्रस्ताव पारित किया गए हैं. जिसमें पहला नीतीश कुमार के नीच वाले बयान की निंदा की गई है और उनसे मांग की गई है कि वे अपना बयान वापस लेकर खेद व्यक्त करें. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा "मुख्यमंत्री के बयान से ऊंच-नीच की भावना को बल मिल रहा है. एक बड़े पद पर बैठे व्यक्ति की ओर से अगर ऐसा बयान मिलता है तो वो गलत है. 28 नवंबर को सभी जिलों में 'ऊंच-नीच विरोध दिवस' मनाया जाएगा."

अपनी उपेक्षा से नाराज उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी को 30 नवंबर तक की डेडलाइन दी है. उन्होंने कहा है कि आरएलएसपी को बिहार में सम्मानजनक सीटें दें वरना एनडीए के लिए 'खतरनाक स्थिति' पैदा हो जाएगी. अमित शाह से मिलने का समय न मिल पाने से नाराज़ उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "अब पीएम को छोड़कर 'किसी भी' बीजेपी नेता से मिलने की कोशिश नहीं करूँगा."

बिहार एनडीए में सीट बंटवारे से नाराज चल रहे आरएलएसपी प्रमुख लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर रहे हैं. उनकी लगातार यह मांग रही है कि नीतीश कुमार अपने नीच वाले बयान पर माफी मांगे. साथ ही उपेंद्र कुशवाहा बिहार में अपने लिए तीन से ज्यादा लोकसभा सीटों की मांग कर रहे हैं. पिछले दिनों उनकी पार्टी के दो विधायक जेडीयू में शामिल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार पर आरएलएसपी को तोड़ने का आरोप लगाया था. आज बैठके के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा "सभी जिलों में हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की सिलसिलेवार हत्या हो रही है, कानून-व्यवस्था बेहाल हो चुकी है.

कुछ वक्त पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने नीतीश कुमार का समर्थन करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार ने किसी के लिए भी नीच शब्द का प्रयोग नहीं किया है. इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार से अपना निशाना बदलकर सुशील मोदी को नीशाने पर ले लिया था. उपेंद्र कुशवाहा हमला बोलते हुए सुशील मोदी से पूछा था कि क्या DNA वाले बयान पर नीतीश कुमार सही थे और पीएम मोदी गलत. आरएलएसपी प्रमुख के लगातार बगावती तेबर को देखकर कहा जा रहा था वो जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.

उपेंद्र कुशवाहा की असली नाराजगी सीट बंटवारे को लेकर है. बिहार एनडीए सीट बंटवारे में बीजेपी को 17, जेडीयू को 17, राम विलास पासवान की लोकजन शक्ति पार्टी को 4 और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी को 2 सीटें दी गई हैं.

वसुंधरा के खिलाफ कांग्रेस ने जसवंत सिंह के बेटे को बनाया उम्मीदवार, CM ने आज ही दाखिल किया है नामांकन

यह भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP की दो टूक, 'भरोसे को…'
बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP की दो टूक, 'भरोसे को…'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी पर विवादित पोस्ट करने वालों पर एक्शन?
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी पर विवादित पोस्ट करने वालों पर एक्शन?

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget