एक्सप्लोरर

कैंटर ने ली 5 लोगों की जान, 15 घायल, भाजपाईयों ने किया जोरदार हंगामा

मेरठ शहर में देर रात दिल्ली की ओर से आ रहे बेकाबू डाक पार्सल कैंटर ने 15 से ज्यादा लोगों को कुचल डाला. हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से घायल हैं.

मेरठ: मेरठ शहर में देर रात दिल्ली की ओर से आ रहे बेकाबू डाक पार्सल कैंटर ने 15 से ज्यादा लोगों को कुचल डाला. हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से घायल हैं. कैंटर ने एक मीट से भरे ट्रक को भी टक्कर मारी जिसके बाद भाजपाईयों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा काटा. नशे में धुत्त कैंटर के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. केवल एक मिनट में किया कैंटर ने मौत का तांडव जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब पौने बारह बजे दिल्ली की ओर से आ रहा एक डाक पार्सल कैंटर बहुत तेज स्पीड में परतापुर फ्लाईओवर से शहर में दाखिल हुआ. चश्मदीदों की मानें तो फ्लाईओवर से उतरते वक्त कैंटर की स्पीड सौ किमी प्रति घंटा के करीब रही होगी. संजय वन के पास बेकाबू हुए कैंटर ने कई लोगों को टक्कर मारी और शाप्रिक्स मॉल के पास सड़क किनारे खड़े कई रिक्शा चालकों को भी रौंद डाला. शाप्रिक्स फ्लाईओवर को पार करते समय कैंटर कई बार डिवाइडर से टकराने से बचा. ईरा मॉल के पास भी कैंटर ने एक स्कूटी सवार को कुचल दिया. टीपीनगर चौराहे से निकल रहे मीट से भरे एक ट्रक को कैंटर ने पीछे से टक्कर मारी तो ट्रक का पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें भरा मीट सड़क पर बिखर गया. कैंटर ने ली 5 लोगों की जान, 15 घायल, भाजपाईयों ने किया जोरदार हंगामा झूठी सूचना पर भाजपाईयों ने किया मौके पर हंगामा इलाके के लोगों में सूचना पहुंची कि मीट से भरे ट्रक ने कई लोगो को कुचल दिया है तो टीपीनगर चौराहे पर सैंकड़ो लोग पहुंच गये. इसी गफलत में पहुंचे भाजपाईयों ने मौके पर हंगामा काटना शुरू कर दिया और ट्रक में आग लगाने की कोशिश की. भाजपाईयों का आरोप था कि मीट से भरे ट्रक शहर से गुजर रहे है और पुलिस उन्हें चैक नहीं करती. हंगामे के वक्त मौके पर पहुंचे एसपी सिटी समेत कई अफसरों ने मामला संभाला और हंगामा कर रहे भाजपाइयों को बताया कि हादसा मीट के ट्रक से नहीं, डाक पार्सल के कैंटर से हुआ है. तब जाकर भाजपाइयों का पारा ठंडा हो सका. दिल्ली में रजिस्टर्ड है मौत बांटने वाला कैंटर पुलिस की मानें तो 5 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. हादसे में 10 से ज्यादा लोग जख्मी है जिनमें 5 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. एसपी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है. कैंटर के ड्राइवर की गिरफ्तारी की गई है. घटना के वक्त आरोपी ड्राइवर मोहनसिंह नशे में बुरी तरह धुत्त था और उसे खुद का होश नहीं था. मामले की प्रशासनिक जॉच के आदेश दिये गये हैं. कैंटर के कागजात दिल्ली की बुराड़ी निवासी मीरादेवी के नाम है. कैंटर ने ली 5 लोगों की जान, 15 घायल, भाजपाईयों ने किया जोरदार हंगामा हादसे के वक्त पार्टी में थे पुलिस-प्रशासन के अफसर देर रात मेरठ के गॉडविन होटल में एसएसपी राजेश कुमार पांडेय की विदाई पार्टी चल रही थी और जिले के पुलिस-प्रशासन के अफसर इसी पार्टी में मौजूद थे. घटना की सूचना मिलते ही सभी अफसर मौके पर पहुंच गये. लेकिन पुलिस अफसरों के सादे कपड़ों में होने की वजह से मौके पर मौजूद भाजपाइयों का गुस्सा फूटा. इसी कारण हंगामे के दौरान अफसरों से भीड़ ने धक्का-मुक्की भी की. शासन ने किया पीड़ितों को मदद का ऐलान जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल शासन को सूचित किया और पीड़ितों के लिए मदद मांगी. राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपये और घायलों को 2-2 लाख रूपये देने की घोषणा की है. एडीएम सिटी मुकेश चंद ने मौके पर जाकर सरकार की मदद के बारे में पीड़ितों के परिजनों को बता दिया जिसके बाद पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई आगे बढ़ा सकी. प्रशासनिक अफसरों के मुताबिक घायलों के इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं आने दी जायेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
'माफी मांगें या पाकिस्तान जाकर रहने का सोचें', निशाने पर फारूक अब्दुल्ला
'माफी मांगें या पाकिस्तान जाकर रहने का सोचें', निशाने पर फारूक अब्दुल्ला
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget